• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. सोहर गीतों से गूंज उठा म्योरपुर रामलीला मंच, प्रभु श्रीराम के जन्म पर झूम उठे श्रद्धालु

JK Gupta by JK Gupta
October 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


— राम जन्म की लीला में रामु प्रसाद और प्रकाश अग्रहरि के जोरदार सोहर गीतों ने बांधा समां, पारंपरिक बधाइयों से भक्तिमय हुआ माहौल


म्योरम्योरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में दूसरे दिन प्रभु श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग आते ही रामलीला मंच पारंपरिक सोहर गीतों और बधाइयों से गूंज उठा। इस दौरान रामु प्रसाद और प्रकाश अग्रहरि ने जोरदार सोहर गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनकी प्रस्तुति पर दर्शक भावविभोर हो उठे और पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

राम जन्म की लीला के दौरान सोहर गीतों के माध्यम से अयोध्या में छाई खुशियों का सुंदर चित्रण किया गया। राजा दशरथ के महल में चारों पुत्रों के जन्म की खुशियां मनाए जाने के प्रसंग को कलाकारों ने जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। पारंपरिक लोकगीतों और मंगलगान ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

रामु प्रसाद और प्रकाश अग्रहरि के सोहर गीतों ने राम जन्मोत्सव की खुशियों में चार चांद लगा दिए। गीतों के जरिए भगवान श्रीराम के जन्म की बधाइयां गूंजती रहीं और श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। भगवान श्रीराम के जयकारों से रामलीला परिसर गूंज उठा।

म्योरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के मंचन के साथ लोकगीतों की परंपरा भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। राम जन्म की लीला ने श्रद्धालुओं को भक्ति, उल्लास और लोकसंस्कृति के अनूठे संगम का अनुभव कराया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष जितेंद्र सरोज युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरि महाप्रबंधक गौरीशंकर सिंह ,सुनील अग्रहरि, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोनू जायसवाल, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।

Views: 10
Post image
Previous Post

शक्तिनगर. शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

अयोध्या में 500 साल के संघर्ष की कहानी देखेंगे श्रद्धालु, राम मंदिर आंदोलन की बनेगी खास गैलरी

Next Post
अयोध्या में 500 साल के संघर्ष की कहानी देखेंगे श्रद्धालु, राम मंदिर आंदोलन की बनेगी खास गैलरी

अयोध्या में 500 साल के संघर्ष की कहानी देखेंगे श्रद्धालु, राम मंदिर आंदोलन की बनेगी खास गैलरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement