मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..राजस्थान भवन में आयोजित हुआ पूजन एवं आरती कार्यक्रम, समाज के लोगों ने किया नमन

मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित राजस्थान भवन में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन जी का पूजन-अर्चन करने के साथ आरती की गई। उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच के अध्यक्ष रवि केजरीवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल समाज के लोग उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं।

उनके आदर्श समाज में आपसी सहयोग, समानता और सद्भाव की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के विचारों को आत्मसात कर समाज के विकास और एकजुटता की दिशा में कार्य करना चाहिए।

वहीं, सचिन अग्रवाल और शुभम अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में रवि केजरीवाल, सचिन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सिद्धार्थ सांवरिया, रमेश गोयल, अनिता थर्ड, सुनीता सांवरिया, पूनम केडिया और रुचि सांवरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।