• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

33 करोड़ का मास्टरप्लान! बदल जाएगी गोंडा की तस्वीर, लोगों को मिलेंगे- ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और चमचमाते पार्क

Admin by Admin
October 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
33 करोड़ का मास्टरप्लान! बदल जाएगी गोंडा की तस्वीर, लोगों को मिलेंगे- ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और चमचमाते पार्क


Last Updated:October 11, 2026, 18:11 IST

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा में 33 करोड़ रुपये की ‘नवयुग पालिका योजना’ बनाई जा रही है. डीएम प्रियंका निरंजन ने पांच साल के इस खाके का प्रस्ताव सरकार को भेज दिए हैं. इसमें शहर के चार प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट, तीन स्थानों पर हाई-वी चार्जिंग स्टेशन और पांच पार्कों का सुंदरीकरण कराया जाएगा.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

33 करोड़ का मास्टरप्लान! बदल जाएगी गोंडा की तस्वीर, लोगों को क्या-क्या मिलेगा?Zoom

गोंडा के सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन तैयार (एआई से तस्वीर बनाई गई है)

Gonda Public Development: गोंडा के सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. जिला प्रशासन ने 33 करोड़ रुपये की ‘नवयुग पालिका योजना’ तैयार की है. अगले पांच वर्षों के विकास को ध्यान में रखकर बनाई गई इस कार्ययोजना के तहत शहर की बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प किया जाएगा. जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) प्रियंका निरंजन ने इस पूरी नवयुग पालिका योजना का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया है. वर्तमान में शहर की अनुमानित आबादी करीब 2.50 लाख है, जो 27 वार्डों में बटी हुई है और यहां लगभग 20 हजार मकान व भवन मौजूद हैं.

शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने चार प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक लाइट लगाने का निर्णय लिया है. इनमें बड़गांव चौराहा, एलबीएस चौराहा, अंबेडकर चौराहा और गुरुनानक चौराहा शामिल हैं. इसके अलावा, पर्यावरण और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रमुख स्थानों—विकास भवन, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण चिकित्सालय और मनकापुर बस स्टाप—पर हैवी ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. यहां ई-रिक्शा के साथ-साथ चौपहिया और दोपहिया वाहनों की चार्जिंग की भी विशेष व्यवस्था होगी.

पार्कों और टाउनहॉल का होगा सुंदरीकरण
शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पांच प्रमुख पार्कों की सूरत बदली जाएगी. हाउसिंग कॉलोनी स्थित चिल्ड्रेन पार्क, चेतना पार्क और क्रांति उपवन का सुंदरीकरण कराया जाएगा, जबकि मेवातियान स्थित फुरकानिया और सर्किट हाउस के समीप नए पार्क विकसित किए जाएंगे. इसके अलावा गांधीपार्क स्थित टाउनहॉल का आधुनिकीकरण करते हुए वहां प्रोजेक्टर और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी तथा एक नए मैरिज हॉल के निर्माण का भी प्रस्ताव रखा गया है.

आय बढ़ाने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और नया कार्यालय
नगर पालिका परिषद की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से चुंगीगोदाम के पास खाली पड़ी भूमि पर एक आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है, जहां दुकानों के साथ पार्किंग की भी सुविधा होगी. साथ ही, जलकल या अन्य उपयुक्त स्थान पर नगर पालिका परिषद का नया कार्यालय भवन और शहर में जल निकासी की समस्या से निजात पाने के लिए एक बड़े नाले का निर्माण भी इस योजना का मुख्य हिस्सा है.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …

और पढ़ें

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

First Published :

October 11, 2026, 18:08 IST



Source link

Views: 3
Post image
Previous Post

ओबरा. नारद मोह के मंचन संग रामलीला का शुभारंभ

Next Post

सोनभद्र. मारवाड़ी युवा मंच ने पूजन-अर्चन कर मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

Next Post

सोनभद्र. मारवाड़ी युवा मंच ने पूजन-अर्चन कर मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement