• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. नारद मोह के मंचन संग रामलीला का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 11, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्य संवाददाता@सौरभ गोस्वामी…..


श्री रामचरित मानस मंदिर समिति के तत्वावधान में शनिवार की रात श्री राम मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में 52वीं वार्षिक रामलीला मंचन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम ओबरा रवि कुमार पासवान, विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी एवं सीओ ओबरा प्रभात राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित करने के साथ व्यास पीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते हुए मंचन की शुरुआत कराया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम रवि कुमार पासवान ने कहा कि रामलीला मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देती है। विशिष्ट अतिथि चांदनी देवी ने कहा कि यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की धरोहर है, जो नई पीढ़ी को मर्यादा और संस्कारों से जोड़ती है।

उद्घाटन के बाद रीवा मध्यप्रदेश से आये कलाकारों ने पहले दिन नारद मोह के प्रसंगों का अत्यंत सजीव मंचन किया। सुंदर दृश्यों और सधे हुए संवादों ने उपस्थित जनसमुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा परिसर जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष बृजेश पांडेय, सचिव सुशील सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष तिवारी और कोषाध्यक्ष अभिषेक सेठ सहित अन्य पदाधिकारियों ने आए हुए सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया।

सुरक्षा के मद्देनजर सीओ प्रभात राय के निर्देशन में पुलिस बल मौजूद रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ईश्वरी नारायण सिंह, देव प्रकाश मौर्या, श्रवण पासवान,एड. एस के चौबे,गीतांजलि चौबे, रमेश सिंह यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, नील कांत तिवारी, धुरंधर शर्मा, कपूरचंद पांडेय, पुष्पराज पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल,गिरीश नरायन सिंह,धुरंधर शर्मा, राकेश मिश्रा, महेश जायसवाल, समीर माली आदि भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Views: 9
Post image
Previous Post

विंढमगंज. महुअरिया में नवरात्रि के प्रथम दिन निकली भव्य कलश यात्रा, जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Next Post

33 करोड़ का मास्टरप्लान! बदल जाएगी गोंडा की तस्वीर, लोगों को मिलेंगे- ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और चमचमाते पार्क

Next Post
33 करोड़ का मास्टरप्लान! बदल जाएगी गोंडा की तस्वीर, लोगों को मिलेंगे- ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और चमचमाते पार्क

33 करोड़ का मास्टरप्लान! बदल जाएगी गोंडा की तस्वीर, लोगों को मिलेंगे- ट्रैफिक सिग्नल, EV स्टेशन और चमचमाते पार्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement