• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. कलश यात्रा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ, मां दुर्गा की आराधना में जुटे श्रद्धालु

JK Gupta by JK Gupta
October 11, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@आनंद गुप्ता…..


— सतत वाहिनी नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा गया जल, मंदिर में हुई कलश स्थापना


झारखंड बॉर्डर पर स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मेन रोड, काली मंदिर और कोन मोड़ होते हुए मुड़ीसेमर ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप सतत वाहिनी नदी तट पर पहुंची। यहां पंडित नंदलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।

इस दौरान यजमान कृष्णा विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान तारा देवी तथा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। क्षेत्र की सुख-शांति के लिए होगी मां दुर्गा की आराधना बाबा वेद मोहन

दास ब्रह्मचारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी।

प्रतिदिन संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।कार्यक्रम में राजू गुप्ता, सुमन गुप्ता, ओम रावत, राजकमल गुप्ता, आदित्य गुप्ता और सत्यम जायसवाल समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली।

Views: 24
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

‘आप मेरे लाइफ के हीरो हो ‘ 84 के हुए अमिताभ बच्चन, तो भावुक हुए संजय दत्त और चिरंजीवी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Next Post

UP Congress, Aradhana Mishra, Ajay Rai News, UP Congress News

Next Post
UP Congress, Aradhana Mishra, Ajay Rai News, UP Congress News

UP Congress, Aradhana Mishra, Ajay Rai News, UP Congress News

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
  • सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक
  • सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान
  • चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement