• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘आप मेरे लाइफ के हीरो हो ‘ 84 के हुए अमिताभ बच्चन, तो भावुक हुए संजय दत्त और चिरंजीवी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Admin by Admin
October 11, 2026
in मनोरंजन
0
‘आप मेरे लाइफ के हीरो हो ‘ 84 के हुए अमिताभ बच्चन, तो भावुक हुए संजय दत्त और चिरंजीवी, लिखा दिल छू लेने वाला नोट


Last Updated:October 11, 2026, 15:24 IST

Amitabh Bachchan 84th birthday: अमिताभ बच्चन अपना 84 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर संजय दत्त, सुनील शेट्टी और साउथ मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यार भरे संदेश शेयर करके उन्हें बर्थडे विश किया है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

आज यानी 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपना 84 वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पूरी मूवी इंडस्ट्री और उनके फैंस उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर सुबह से ही बधाइयों का तांता लगा हुआ है. देश और दुनिया से लोग अपने चहेते महानायक को शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बॉलीवुड और साउथ के दिग्गज कलाकारों ने अमिताभ बच्चन के साथ अपनी पुरानी तसवीरें शेयर करके खास संदेश लिखे हैं. संजय दत्त, सुनील शेट्टी और साउथ मेगास्टार चिरंजीवी जैसे बड़े कलाकारों ने बेहद भावुक अंदाज में बिग बी को जन्मदिन की बधाई दी है.

संजय दत्त ने बिग बी के साथ अपनी पुरानी तसवीरें शेयर करते हुए एक प्यारा नोट लिखा है. संजय दत्त ने कहा कि डियर सर आपको जन्मदिन की बहुत बधाई. आपने मुझे हमेशा बहुत प्यार दिया है जिसके लिए मैं आपका शुक्रिया अदा करता हूँ. आप मेरे हीरो हैं और आपसे मैंने बहुत कुछ सीखा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

संजय दत्त ने आगे लिखा कि आपके साथ काम करना मेरे लिए किसी सम्मान से कम नहीं है. सर आपको एक बार फिर से जन्मदिन की बधाई और ढेर सारा प्यार. संजय दत्त के इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सभी फैंस का दिल जीत लिया है.

बता दें कि संजय दत्त ने बिग बी के साथ तीन फोटोज पोस्ट की थीं. जिसमें इस तस्वीर ने हर किसी का दिल जीत लिया है. फैंस उनकी इस पोस्ट पर कमेंट में खूब प्यार लुटा रहे हैं.

सुनील शेट्टी ने भी अमिताभ बच्चन के साथ अपनी एक पुरानी याद शेयर की है. उन्होंने लिखा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं आपसे कितनी बार मिला हूं. आपको देखकर आज भी वही एक्साइटमेंट और जादू महसूस होता है जो बचपन में आपको देखकर महसूस होता था.

सुनील शेट्टी ने आगे लिखा कि आपके साथ की गई हर बातचीत मुझे कुछ नया सिखाती है और आपके लिए सम्मान बढ़ा देती है. मैं हमेशा इस जुड़ाव के लिए आपका आभारी रहूंगा. हैप्पी बर्थडे अमिताभ सर. जैकी की इस पोस्ट की भी जमकर तारीफ हो रही है.

साउथ के मेगास्टार चिरंजीवी ने भी बिग बी को अपने गुरु जी बताते हुए विश किया है. चिरंजीवी ने लिखा कि मेरे सबसे प्यारे गुरु जी अमिताभ बच्चन सर को जन्मदिन की बहुत बधाई. सिनेमा के लिए आपका प्यार और अपने काम के प्रति आपका सम्मान हमेशा मेरे लिए प्रेरणा रहा है.

चिरंजीवी ने आगे लिखा कि आपकी महान उपलब्धियों के अलावा आपकी गर्मजोशी और सादगी ही आपको इतना खास बनाती है. आपको अच्छी सेहत, ढेर सारी खुशियां और कई और यादगार साल मुबारक हों. अमिताभ बच्चन का यह जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी बड़े त्योहार जैसा है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

October 11, 2026, 13:42 IST



Source link

Views: 4
Post image
Previous Post

बीजपुर. परियोजना प्रमुख सपत्नीक ने किया घट स्थापित

Next Post

विंढमगंज. कलश यात्रा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ, मां दुर्गा की आराधना में जुटे श्रद्धालु

Next Post

विंढमगंज. कलश यात्रा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ, मां दुर्गा की आराधना में जुटे श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement