• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. रामलीला में नारद मोह का मंचन, दो नए कॉमेडी कलाकारों ने जमाया रंग

JK Gupta by JK Gupta
October 10, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी….


म्योरपुर की ऐतिहासिक रामलीला में शुक्रवार की रात नारद मोह लीला का मंचन किया गया। धार्मिक प्रसंगों के बीच हास्य का ऐसा तड़का लगा कि रामलीला देखने पहुंचे दर्शक देर तक तालियां बजाते रहे। इस बार रामलीला में नए आए कॉमेडी कलाकार नीरज अग्रहरि और अवनीश अग्रहरि ने अपनी अदाकारी से खूब वाहवाही बटोरी। दोनों कलाकारों के संवाद और हास्य अंदाज ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।

तपस्या के बाद अहंकार, भगवान विष्णु ने रची माया:

नारद मोह लीला में दिखाया गया कि कठोर तपस्या के बाद देवर्षि नारद को अहंकार हो जाता है। उनके अहंकार को दूर करने के लिए भगवान विष्णु माया रचते हैं। नारद जी विश्वमोहिनी के स्वयंवर में विवाह की इच्छा से पहुंचते हैं और भगवान विष्णु से सुंदर रूप देने की प्रार्थना करते हैं। भगवान उन्हें वानर का मुख प्रदान कर देते हैं। स्वयंवर में विश्वमोहिनी भगवान विष्णु को वरमाला पहना देती हैं। इससे नारद जी क्रोधित हो जाते हैं और भगवान विष्णु को पत्नी-वियोग का श्राप दे देते हैं। इस प्रसंग के मंचन के साथ लीला का समापन हुआ।

धार्मिक प्रसंगों के साथ कॉमेडी ने जीता दिल:

रामलीला में इस बार हास्य कलाकारों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। नीरज अग्रहरि और अवनीश अग्रहरि ने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनकी प्रस्तुति पर रामलीला मंच तालियों से गूंज उठा। धार्मिक आस्था और मनोरंजन के इस संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

इस मौके पर श्रीरामलीला कमेटी के महाप्रबंधक सुनील कुमार सिंह, अध्यक्ष मोनू जायसवाल, श्रीरामलीला मंडली के अध्यक्ष शनि अग्रहरि, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, अंकित अग्रहरि, रामू व्यास आशीष अग्रहरि (बिट्टू), मंच डायरेक्टर अजय अग्रहरि (सोनू), सुजीत अग्रहरि, कुलदीप सिंह, मनदीप गुप्ता, संदीप अग्रहरि, नमन प्रकाश अग्रहरि, रंजन अग्रहरि और आलोक अग्रहरि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Views: 5
Post image
Previous Post

swine flu symptoms | swine flu causes | treatment of swine flu | सर्दी-जुकाम और बुखार को न करें नजरअंदाज, इस जानलेवा बीमारी का हो सकता है लक्षण

Next Post

11 साल बाद हीरो बनकर लौट रहे इमरान खान, Netflix पर रिलीज होगी नई फिल्म, नीजि जिंदगी की भी दिखेगी झलक

Next Post
11 साल बाद हीरो बनकर लौट रहे इमरान खान, Netflix पर रिलीज होगी नई फिल्म, नीजि जिंदगी की भी दिखेगी झलक

11 साल बाद हीरो बनकर लौट रहे इमरान खान, Netflix पर रिलीज होगी नई फिल्म, नीजि जिंदगी की भी दिखेगी झलक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement