• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

swine flu symptoms | swine flu causes | treatment of swine flu | सर्दी-जुकाम और बुखार को न करें नजरअंदाज, इस जानलेवा बीमारी का हो सकता है लक्षण

Admin by Admin
October 10, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
swine flu symptoms | swine flu causes | treatment of swine flu | सर्दी-जुकाम और बुखार को न करें नजरअंदाज, इस जानलेवा बीमारी का हो सकता है लक्षण


Last Updated:October 10, 2026, 18:01 IST

Health News: स्वाइन फ्लू एक ऐसी बीमारी है, जिसमें अगर ध्यान ना दिया जाए, तो आपकी जान भी जा सकती है. इन दिनों इस बीमारी से लोग काफी तेजी से ग्रसित होते जा रहे हैं. आइए जानते हैं इसको लेकर केसरी राज हॉस्पिटल के चिकित्सक क्या बताते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

मऊ: वर्तमान में देखा जा रहा है कि स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी से लोग काफी तेजी से ग्रसित होते जा रहे हैं. यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें यदि इस बीमारी में लापरवाही की जाए तो जान तक जा सकती है. आईए जानते हैं इसको लेकर केसरी राज हॉस्पिटल के चिकित्सक क्या बताते हैं. कैसे इस बीमारी से बचें और कैसे यह बीमारी हो रही है.

लोकल 18 से बात करते हुए केसरी राज हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉक्टर सुमन्त कुमार गुप्ता बताते हैं कि स्वाइन फ्लू एक वायरस जनित बीमारी है. यह वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलती है. यदि इस बीमारी में छोटी सी लापरवाही की जाए तो जान तक जा सकती है, क्योंकि इस बीमारी में फेफड़ों में पानी भरने लगते हैं और उसके वजह से बीमारियां घातक रूप ले लेती है और जान तक चली जाती है. स्वाइन फ्लू बीमारी से यदि ग्रसित हैं या लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो इस बीमारी में तत्काल अपने योग्य चिकित्सक को दिखाकर अपना इलाज शुरू करा दें, वरना कहीं ऐसा ना हो जाए कि छोटी-सी लापरवाही आपकी जान तक ले ले.

लक्षण दिखाई दे तो तत्काल इलाज कराएं
इस बीमारी के प्रमुख लक्षण में सर्दी, जुकाम होना, बुखार होना और पूरे शरीर में दर्द करना और कुछ बच्चों में डायरिया जैसी बीमारी प्रारंभ हो जाती है. यदि इस प्रकार के लक्षण दिखाई दे तो तत्काल सावधान हो जाएं. खासतौर पर यदि आप डायबिटीज और हाइपरटेंशन के शिकार हैं और आपकी इम्यूनिटी पावर कमजोर है तो सावधान हो जाएं. यदि अधिक बीमार हो रहे हैं तो विशेष सावधानी रखें, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो इन लक्षण की चपेट में आप आ जाएं और आपको स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी घेर ले.

उन्होंने बताया कि यह बीमारी एक घातक बीमारी है और फेफड़ों में पानी की शुरुआत से कई गंभीर बीमारियों की चपेट में ले लेता है और जान तक चली जाती है. इस बीमारी से बचने के लिए मास्क का प्रयोग करें, हाथों को समय-समय पर सैनिटाइजेशन करते रहें और संक्रमित मरीजों से दूर रहें. समय-समय पर वैक्सीनेशन करते रहें. यदि यह कार्य करते हैं, तो आप स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी से बच सकते हैं.

इस बीमारी में क्या खाएं और क्या न खाएं?
यदि इस बीमारी के शिकार हैं तो खाने में ताजा फलों का सेवन करें, हरी सब्जियों का सेवन करें और पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं, जिससे आपकी इम्युनिटी पावर बनी रहे और आपको कोई परेशानी ना हो सके. इस बीमारी में सीधे फेफड़ों पर असर जाता है. यदि आप खुद के खान-पीन पर कंट्रोल कर सकते हैं और इम्युनिटी पावर बढ़ा सकते हैं तो आप इस बीमारी से बच सकते हैं.

इस बीमारी में तेल युक्त पदार्थ का सेवन ज्यादा ना करें और बासी खाने का प्रयोग न करें. यदि देर का कटा हुआ फल है तो उसका सेवन न करें, क्योंकि यह भी आपकी सेहत के लिए नुकसान कर सकता है. स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी में विशेष सावधानी रखें और इन नियमों का विशेष पालन करें.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…

और पढ़ें

Location :

Mau,Uttar Pradesh

First Published :

October 10, 2026, 18:01 IST

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Views: 9
Post image
Previous Post

18 अक्टूबर को दिल्ली हाफ मैराथन… हरमनजोत सिंह और किरण पर रहेंगी नजरें, इन धावकों के बीच होगी कड़ी टक्कर

Next Post

म्योरपुर. रामलीला में नारद मोह का मंचन, दो नए कॉमेडी कलाकारों ने जमाया रंग

Next Post

म्योरपुर. रामलीला में नारद मोह का मंचन, दो नए कॉमेडी कलाकारों ने जमाया रंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement