संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार की दोपहर में अचानक मौसम बिगड़ने से बारिश व गरज चमक होने लगा इसी दौरान पहाड़ी पर चर रहे पशु आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 5 गाय 3 बेलों की मौत होने से पशु पालकों का जीवको पार्जन का सहारा छीन गया।

रामनाथ बैगा पुत्र स्व0 धनशाह का एक बैल एक गाय, रामसुंदर बैगा पुत्र रामनाथ बैगा का दो गाय, हवाई लाल पुत्र छोटक बैगा एक गाय एक बैल, जईत लाल बैगा पुत्र बालको एक गाय एक बैल की मौत हो गई। जिसकी सूचना स्थानीय लेखपाल व पशु चिकित्सक को सूचना दे दिया गया है। कार्रवाई में लोग जुटे है।
