मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
…विनय प्रभाकर साहनी बने सीओ पिपरी, अजय सिंह चौहान को मिली दुद्धी की जिम्मेदारी, शक्तिनगर और अनपरा के प्रभारी भी बदले

जिले में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। उन्होंने दो क्षेत्राधिकारी, एक निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक समेत चार पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की है। वहीं, गैर जनपद स्थानांतरण होने पर दो निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी को क्षेत्राधिकारी पिपरी बनाया गया है। उनके जिम्मे पिपरी, अनपरा और शक्तिनगर थाने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें साइबर थाना, साइबर सेल, पुलिस आधुनिकीकरण और सामुदायिक पुलिसिंग की जिम्मेदारी भी दी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक अजय सिंह चौहान को क्षेत्राधिकारी दुद्धी बनाया गया है। उनके क्षेत्र में दुद्धी, विंढमगंज, म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने शामिल रहेंगे।

वहीं, निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को आईजीआरएस/जनसुनवाई सेल से हटाकर थाना शक्तिनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के पीआरओ रहे उपनिरीक्षक अतुल कुमार प्रजापति को थानाध्यक्ष अनपरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा गैर जनपद स्थानांतरण के चलते शक्तिनगर में तैनात निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय और अनपरा के थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे को कार्यमुक्त कर दिया गया है।