• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. वार्ड 11 में एक साल से जर्जर सड़क और टूटी नाली, राहगीर परेशान

JK Gupta by JK Gupta
November 26, 2026
in सोनभद्र
0

पंचायत रिपोर्टर@विष्णु कुशवाहा….


…न्यू कॉलोनी से पकरी जाने वाले मार्ग पर नंदिनी वाटिका के पास सड़क की हालत खराब, आए दिन हो रहे हादसे


आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 11 में सड़क की बदहाल स्थिति और टूटी नाली से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। न्यू कॉलोनी से पकरी जाने वाले मार्ग पर नंदिनी वाटिका के सटे पश्चिम दिशा की ओर जाने वाली सड़क लंबे समय से क्षतिग्रस्त है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क करीब एक वर्ष से टूटी हुई है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है।स्थानीय निवासी राकेश ने बताया कि सड़क पिछले एक वर्ष से जर्जर हालत में है। इसके साथ ही नाली भी टूटी हुई है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार समस्या होने के बावजूद अब तक इसका समाधान नहीं हो सका है।

वहीं धर्मेंद्र ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

स्थानीय निवासी लालजी, मोहित, रोहित, प्रिंस, धर्मेंद्र सहित अन्य लोगों ने संबंधित विभाग और नगर पालिका प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क और टूटी नाली की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके।

Views: 6
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
  • सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक
  • सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान
  • चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल चोपन. दिव्यांगजनों को वितरित किए गए कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह सोनभद्र. लोकतंत्र की आत्मा है भारतीय संविधान: अरुण कुमार सिंह
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement