• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि

JK Gupta by JK Gupta
October 9, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


बहुजन आंदोलन के महान चिंतक मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सामाजिक संघर्ष और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद किया।

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, किसानों, नौजवानों और महिलाओं के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहे। उन्होंने बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी गरीबों और वंचितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि कांशीराम ने आदिवासियों सहित शोषित-वंचित समाज की आवाज बुलंद की। उनके संघर्ष से वंचित वर्गों को राजनीतिक पहचान और सम्मान मिला।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की और भाजपा सरकार पर समाज के विभिन्न वर्गों के शोषण का आरोप लगाया।

संगोष्ठी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, त्रिपुरारी गौड़, सरदार पारब्रह्म सिंह, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सुरेश यादव, अभय यादव, जेपी भारती, लालू भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 44
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी के फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर रिलीज हुई ‘आवारापन 2’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

Next Post

Noida Dust Strom: नोएडा और ग्रेनो में धूल भरी आंधी, यूपी में धूप बढ़ाएगा पारा, सर्दी कब तक आएगी

Next Post
Noida Dust Strom: नोएडा और ग्रेनो में धूल भरी आंधी, यूपी में धूप बढ़ाएगा पारा, सर्दी कब तक आएगी

Noida Dust Strom: नोएडा और ग्रेनो में धूल भरी आंधी, यूपी में धूप बढ़ाएगा पारा, सर्दी कब तक आएगी

Related Posts

  • सोनभद्र. सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो सीओ समेत चार अधिकारियों की तैनाती बदली सोनभद्र. सोनभद्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो सीओ समेत चार अधिकारियों की तैनाती बदली
  • सोनभद्र. वार्ड 11 में एक साल से जर्जर सड़क और टूटी नाली, राहगीर परेशान सोनभद्र. वार्ड 11 में एक साल से जर्जर सड़क और टूटी नाली, राहगीर परेशान
  • सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी सोनभद्र. सोनभद्र से विदा हुए सीओ हर्ष पाण्डेय, जौनपुर में संभालेंगे नई जिम्मेदारी
  • सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक सोनभद्र. बदल रही है रॉबर्ट्सगंज की तस्वीर, आकर्षक स्वरूप में तैयार हो रहा अटल चौक
  • सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान सोनभद्र. 28 एवं 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण विशेष अभियान
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement