• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी के फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर रिलीज हुई ‘आवारापन 2’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

Admin by Admin
October 9, 2026
in मनोरंजन
0
Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी के फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर रिलीज हुई ‘आवारापन 2’, जानें किस प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ


Last Updated:October 09, 2026, 16:09 IST

इमरान हाशमी के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद अब सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन 2’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है. साल 2007 की कल्ट क्लासिक फिल्म के इस सीक्वल में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के आइकॉनिक अंदाज में नजर आए हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी फिल्म का हिस्सा हैं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

इमरान हाशमी के फैंस का इंतजार खत्म, ओटीटी पर रिलीज हुई 'आवारापन 2'Zoom

‘आवारापन 2’ ने ओटीटी पर दी दस्तक. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘आवारापन 2’ अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. थिएटर में दर्शकों का दिल जीतने और बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा शानदार कमाई करने के बाद यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है. अब आप इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की इस मूवी का घर बैठे लुत्फ उठा सकते हैं.

ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिलचस्प प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की घोषणा की है. इस वीडियो में इमरान हाशमी सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने वाले ‘मी इन पब्लिक वर्सेस माय हेडफोन्स’ मीम को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वह अपने संजीदा अंदाज में चलते हुए हेडफोन पर ‘आवारापन’ का आइकॉनिक गाना ‘तेरा मेरा रिश्ता’ सुनते दिख रहे हैं. कैप्शन में लिखा है, ‘तो फिर आओ एक बार फिर शिवम पंडित से मिलने, ‘आवारापन 2′ अब प्राइम पर देखिए.’ यहां पर देखिए वीडियो.

‘आवारापन 2’ की ओटीटी रिलीज पर गदगद हुए फैंस

फिल्म के ओटीटी रिलीज की खबर मिलते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी के चाहने वाले लगातार कमेंट्स के जरिए अपना प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आखिरकार शिवम पंडित वापस आ गया.’ वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘इमरान हाशमी को कुछ बोलने की जरूरत ही नहीं है, उनका स्वैग और वॉक ही काफी है. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘अक्खा बॉलीवुड एक तरफ और इमरान हाशमी का क्रेज एक तरफ.’

बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा हुई कमाई

साल 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ भले ही उस समय सिनेमाघरों में ज्यादा कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन समय के साथ वह एक कल्‍ट क्लासिक फिल्म बन गई. 19 साल बाद इसका सीक्वल ‘आवारापन 2’ बनकर रिलीज हुआ, जिसका निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं. दर्शकों के बीच शिवम पंडित के किरदार की पुरानी यादें ताजा हो गईं, जिसके बदौलत फिल्म दुनियाभर में 213.01 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सुपरहिट साबित हुई.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

October 09, 2026, 16:09 IST





Source link

Views: 5
Post image
Previous Post

22 साल की उम्र में वर्दी पहनने का सपना हुआ पूरा, फिरोजाबाद के गौरव के लिए गांव की डिजिटल लाइब्रेरी बनी गेमचेंजर

Next Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि

Next Post

सोनभद्र. सपा कार्यालय में मनाई गई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement