मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…..

उद्भव सेवा समिति की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लगातार छठवें वर्ष 15 अगस्त 2026 को 151 मीटर लंबे तिरंगे के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई।

संस्था के सदस्यों एवं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की सहभागिता में आयोजित पदयात्रा का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, पुलिस उपाधीक्षक रणधीर मिश्रा तथा नगर के गणमान्य नागरिकों ने किया।

पदयात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगे के साथ चल रहे बच्चों, संस्था के सदस्यों और नगरवासियों में देशप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखते ही बना। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से नागरिकों ने पदयात्रा में सहभागिता कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया।

संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना होनी चाहिए। देशप्रेम से जुड़े कार्यक्रमों में सभी नागरिकों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

महामंत्री गोविंद केसरी, कोषाध्यक्ष मनोज मौर्य एवं अनिल सोनी ने विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और बच्चों के सहयोग की सराहना की।

संगठन मंत्री एवं सचिव कमल पाल सिंह तथा अरविंद पांडेय ने पत्रकारों और पुलिस प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार जताया।

पदयात्रा में श्याम बाबू, प्रतीक केसरी, गणेश केसरी, डॉ. रमण त्रिपाठी, मुकेश मौर्य, मुकेश जायसवाल, अमित वर्मा, अमित अग्रवाल, प्रशांत जैन, आनंद गुप्ता, रवि सिंह, रिशु तिवारी, दिनेश मौर्य, अभिषेक साहू, प्रदीप जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, उमेश कुशवाहा, शिवम केसरी, नीतिश जायसवाल, सूरज कुमार, दीपक केसरी, मनोज यादव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने संस्था के सभी सदस्यों, पत्रकारों, पुलिस प्रशासन, नगरवासियों और विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।

