• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी डाला पुलिस

JK Gupta by JK Gupta
October 7, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी….


डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाड़ी गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ओवरब्रिज के समीप का एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बाडी गाव टावर के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही डाला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाड़ी गांव निवासी जयराम पांडेय (45 वर्ष), पुत्र सुदामा पांडेय, का शव बाड़ी गांव टावर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सुबह शव दिखाई देने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए।

घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद डाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि किसी अज्ञात वाहन के बैक करने का निशाना बना है। इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल डाला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post Views: 17
Previous Post

Ground Report: सड़कों पर नाव, रास्ते में पानी, घर में पानी… लखनऊ में बाढ़ की यही कहानी, गोमती नदी का कहर

Next Post

सोनभद्र. जमीनी विवाद निपटाने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Next Post

सोनभद्र. जमीनी विवाद निपटाने के नाम पर 25 हजार रुपये मांगने का आरोप, वीडियो वायरल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement