संवाददाता@संदीप अग्रहरी….

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को विकासखंड म्योरपुर परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान विकासखंड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बापू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राम विलास चौरसिया, एडीओ पंचायत अजय सिंह, डिप्टी डायरेक्टर पंचायती राज सहित विकासखंड के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा देने का काम कर रहे हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना और स्वच्छता व सेवा की भावना को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर विकासखंड परिसर में स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने गांधी जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

