Last Updated:
Bigg Boss 20: बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिला. जहां एक तरफ कप्तानी का टास्क हुआ, वहीं दूसरी तरफ मनोज तिवारी की बेटी रीति का बिग बॉस का सफर खत्म हो गया. रीति के घर से बेघर होने के बाद आम्रपाली दुबे भावुक हो उठीं. वहीं उदिति सिंह घर की नई कप्तान बनीं.
उदिति सिंह बिग बॉस की नई कप्तान बनीं.
नई दिल्ली. बिग बॉस के हर बीतते एपिसोड के साथ घर में घमासान और बढ़ते जा रहा है. वीकेंड का वार से पहले ही बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में ढेर सारा ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिला. बीते शुक्रवार के एपिसोड में मनोज तिवारी की बेटी रीति का बिग बॉस 20 का सफर खत्म हो गया. वो शो से बाहर हो गईं लेकिन उन्हें जाता देखकर भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वहीं दूसरे तरफ बिग बॉस के घर को नया कप्तान मिला. इस हफ्ते घर के कामकाज बांटने की कमान उदिति के हाथों में है.
बिग बॉस ने घर से एक सदस्य को बेघर करने के लिए नॉमिनेशन करने को कहा. उन्होंने नॉमिनेशन का झंडा खड़ा किया. बिग बॉस ने कैप्टंसी के तीन दावेदार यंग, माही और उदिति से एक-एक कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने को कहा था. साथ ही इन तीनों को बताया गया था कि रीति और स्काउट के पास एक ही लाइफलाइफ बची है और ऐसे में वो जिसका नाम लेंगे वो सीधे घर से बेघर हो जाएगा.
रीति तिवारी हुईं बिग बॉस से बाहर
बिग बॉस के आदेश का पालन करते हुए कप्तानी के दावेदारों ने मिलकर रीति तिवारी का नाम लिया जिसके साथ मनोज तिवारी की लाडली का सफर बिग बॉस में खत्म हो गया. जैसे ही तीनों ने नाम बताया कि वो रीति को घर से बाहर करने के लिए नॉमिनेट कर रहे हैं, वैसे ही आम्रपाली दुबे रो पड़ी. रीति तिवारी का नाम सुनते ही आम्रपाली के आंसू छलक पड़े.
आम्रपाली दुबे हुईं इमोशनल
आम्रपाली दुबे ने रोते-रोते रीति तिवारी को घर से विदा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वो बिग बॉस से निकलने के बाद उनसे जरूर मिलेंगी. वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली खुद को दोष देने लग जाती हैं. वो कहती हैं कि उन्हें रीति को नॉमिनेट नहीं करना चाहिए था. वहीं बाकी घर वाले उन्हें समझाते हैं कि ये एक गेम शो है और हर कोई यहां अपना गेम खेलने आया है. आम्रपाली ने रीति को नॉमिनेट कर कुछ गलत नहीं किया है.
Tomorrow Episode Promo: Love Gill Vs Uditi Singh 🔥🔥
Uditi calls out Love for having a “fake personality” with no individuality and tells her to stop playing for others and start playing for herself. pic.twitter.com/TRE3PaKQgW

