संवाददाता@वीरेंद्र यादव…..

एनटीपीसी सिंगरौली परियोजना में संविदा लोकों चालको की विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरने के बीच प्रबंधन ने मांगों पर विचार करते हुए कई बिंदुओं पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। इस संबंध में एनटीपीसी सिंगरौली के अपर महाप्रबंधक संदीप मालेकर ने बुधवार को संबंधित संविदा लोकों चालको के नाम पत्र जारी कर बताया गया कि 23 जून को संविदा कर्मचारियों की ओर से प्रस्तुत मांग-पत्र में विभिन्न मांगों एवं सुझावों को रखा गया था।

प्रबंधन ने सभी बिंदुओं का संज्ञान लेते हुए संबंधित संविदाकार के साथ विधिवत विचार-विमर्श किया गया और यह तय किया गया कि ट्रिप अलाउंस नियमानुसार दिया जाएगा, जबकि ओटी और बोनस का भुगतान वैधानिक नियमों के अनुसार किया जाएगा। वहीं विंध्याचल परियोजना अस्पताल में संविदा लोकों चालको के लिए ओपीडी की सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में सीएमओ तथा एनटीपीसी विंध्यनगर से चर्चा की जा रही है।
इसके अलावा पुराने पीओ में बोनस के भुगतान के मुद्दे पर भी संबंधित संविदाकार के संविदा कर्मचारियों को अन्य मांगों पर भी नियमानुसार विचार करते हुए लोकों चालको को जानकारी देने का आश्वासन दिया गया है। पत्र में प्रबंधन ने महत्वपूर्ण आश्वासन देते हुए कहा है कि धरने के चलते संविदाकार द्वारा कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी और न ही संविदा कर्मियों के वेतन में कटौती की जाएगी। एनटीपीसी सिंगरौली के अपर महाप्रबंधक संदीप मालेकर की ओर से जारी इस पत्र के बाद चालको की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल को समाप्त कर दिया|







