• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Vrishabh Rashifal: बिजनेस में बनेगी बात, बॉस भी होंगे खुश, लेकिन पार्टनर से मिल सकता है धोखा, वृषभ राशि वाले पढ़ें आज का राशिफल

Admin by Admin
October 3, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Vrishabh Rashifal: बिजनेस में बनेगी बात, बॉस भी होंगे खुश, लेकिन पार्टनर से मिल सकता है धोखा, वृषभ राशि वाले पढ़ें आज का राशिफल


Last Updated:October 03, 2026, 00:06 IST

Today Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए 3 अक्टूबर का शनिवार कारोबार और करियर के साथ धन और रिश्तों के मामले में भी अहम रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज बिजनेस में नई डील से फायदा मिल सकता है और नौकरीपेशा लोगों के काम से बॉस खुश हो सकते हैं. प्रेम जीवन में पार्टनर से जुड़ी कोई बात परेशानी बढ़ा सकती है, जबकि शादीशुदा लोगों को परिवार के लिए समय निकालने की जरूरत होगी. जानिए आज वृषभ राशि वालों के लिए क्या खास है, किस मामले में सावधानी रखनी होगी और कौन सा उपाय करना शुभ रहेगा.

Today Vrishabh Rashifal 03 October: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 3 अक्टूबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज आद्रा नक्षत्र और वरियान योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात मिथुन राशि में संचरण करे रहे हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बेहतरीन होगा. आज आप पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे लेकिन आपको आज अचानक धन का बड़ा फायदा भी जरूर मिलेगा. आज आपकी मुलाक़ात नए नए लोगों से होगी और सरकारी दफ्तर में आपका कोई रुका हुआ काम भी आज जरूर पूरा होगा.

नई डील से फायदा

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं आज उन्हें अपने वाणी में मधुरता रखनी होगी. इससे आपके काम जरूर बनेंगे. आज आपकी कोई बिजनेस डील भी फाइनल हो सकती है. इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. जो लोग नौकरी कर रहें आज उन्हें ऑफिस में पूरे धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है. आज आपके बॉस आपपर प्रसन्न रहेंगे. जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना पढ़ाई पर रखने की जरुरत है.

चांदी में निवेश से फायदा

वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं. आज वो शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड के बजाए यदि चांदी में पैसा निवेश करेंगे तो इससे आपको फायदा भी जरूर होगा. ये निवेश आपको कम समय में बेहतर रिटर्न देगा. आज आप चाहें तो सरकारी स्कीम में भी पैसा निवेश कर सकेंगे.

लव लाइफ में मिलेगा धोखा

वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर है आज उनके जीवन में अचानक भूचाल आ सकता है. आज आपके पार्टनर से आपको धोखा मिलने की भी संभावना बनी हुई है. जो लोग शादीशुदा है आज उन्हें अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने परिवार को भी देना होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को गुलाब का फूल उपहार स्वरूप भेंट कर सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

काले तिल का करें दान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक हनुमान जी की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि किसी जरूरतमंद को काले तिल के लड्डूओं का दान करेंगे तो इससे आपकी शनि संबंधित बधाएं दूर होंगी.

About the Author

authorimg

Seema Nath

Seema Nath is a digital journalist and content creator with 6 years of experience in journalism, including ground reporting, regional news coverage and feature writing. She currently works as a Content Producer…

और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

October 03, 2026, 00:06 IST



Source link

Post Views: 2
Previous Post

Asian Games Schedule: क्रिकेट और हॉकी में गोल्ड की उम्मीद, आर्चरी में भी होगी मेडल की बारिश, देखें क्या है 15वें दिन का पूरा शेड्यूल

Next Post

Drishyam 3 Box Office Day 1: ‘दृश्यम 3’ की हुंकार से थर्राया बॉक्स ऑफिस, ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी मूवी

Next Post
Drishyam 3 Box Office Day 1: ‘दृश्यम 3’ की हुंकार से थर्राया बॉक्स ऑफिस, ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी मूवी

Drishyam 3 Box Office Day 1: 'दृश्यम 3' की हुंकार से थर्राया बॉक्स ऑफिस, 'पठान'-'एनिमल' के रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी मूवी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.