• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. हादसे के बाद रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…..


रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। सड़क किनारे खराब होकर खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक सड़क पर ही फंस गए, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

हादसे के बाद रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग के साथ ही रेणुकूट-हाथीनाला मार्ग पर भी दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह 10 बजे तक मुर्धवा से रेणुकूट के बीच भी जाम लग गया, देखते ही देखते जाम कई किलोमीटर तक पहुंच गया। रात से लगे जाम के कारण राहगीरों, स्थानीय लोगों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को शुक्रवार की सुबह भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्कूल बसें भी जाम में फंस गईं, जिससे बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कत हुई। जाम के चलते कई लोग घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे। जरूरी काम से जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थिति और गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया।

शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेणुकूट क्षेत्र में सिंगल रूट होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनती रहती है। सड़क पर किसी वाहन के खराब होने या दुर्घटना होने के बाद पूरा यातायात प्रभावित हो जाता है।

लोगों ने मार्ग को चौड़ा करने तथा यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

Views: 37
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

रेणुकूट. नाट्य मंचन के जरिए सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का किया प्रचार

Next Post

‘आप हमारे असली हीरो हैं’, कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए ‘फौदा’ फेम एक्टर, देना चाहते हैं खास सम्मान

Next Post
‘आप हमारे असली हीरो हैं’, कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए ‘फौदा’ फेम एक्टर, देना चाहते हैं खास सम्मान

'आप हमारे असली हीरो हैं', कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी के कायल हुए 'फौदा' फेम एक्टर, देना चाहते हैं खास सम्मान

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement