• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. नाट्य मंचन के जरिए सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का किया प्रचार

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा…


पिपरी नगर पंचायत स्थित कल्याण मंडप में शुक्रवार को सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए लखनऊ से आए कलाकारों ने नाट्य मंचन प्रस्तुत किया। कलाकारों ने विभिन्न घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को नाटक के माध्यम से प्रस्तुत करते हुए लोगों को सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी दी। नाट्य मंचन के दौरान पहलगाम आतंकी हमला और उसके बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर सहित विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

कलाकारों ने अभिनय और संवादों के माध्यम से देश की सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई तथा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों में रुचि दिखाई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिराम शाह ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं नाट्य मंचन के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को आम लोगों तक सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रांतीय परिषद सदस्य राकेश पांडेय तथा विधानसभा संयोजक प्रभाशंकर मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया। इस दौरान प्रमोद जायसवाल, सोनाबच्चा कन्नौजिया,पीयूष चौरसिया, राम भगत यादव, सविता सिंह, रंजना सिंह, हीरावती खरवार समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

लखनऊ से आए कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से सामाजिक एवं राष्ट्रीय विषयों को प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।

Post Views: 6
Previous Post

रेणुकूट. ईएसआई चिकित्सालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और वृक्षारोपण

Next Post

रेणुकूट. हादसे के बाद रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Next Post

रेणुकूट. हादसे के बाद रेणुकूट-म्योरपुर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे लोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.