• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. ईएसआई चिकित्सालय में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता और वृक्षारोपण

JK Gupta by JK Gupta
October 2, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा….


गांधी जयंती के अवसर पर कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सालय पिपरी-रेणुकूट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी सादगी, ईमानदारी, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रभक्ति को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों से सीख लेते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने चिकित्सालय के समस्त कार्मिकों से महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

स्वच्छता अभियान में डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी, डॉ. आनंद कुमार पटेल, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, रमेश राय, शकुंतला, बबिता सहित अनेक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सालय परिसर में अधीक्षक डॉ. आशुतोष दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post Views: 7
Previous Post

गुलाब-जैस्मिन से लेकर मसालों तक… कन्नौज के इत्रों ने UP ट्रेड शो में महका दी खुशबू, लोगों को आ रहा पसंद

Next Post

रेणुकूट. नाट्य मंचन के जरिए सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का किया प्रचार

Next Post

रेणुकूट. नाट्य मंचन के जरिए सरकार की उपलब्धियों और नीतियों का किया प्रचार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.