• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सड़क किनारे प्रसव: एंबुलेंस के इंतजार में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0
Advertisement
Advertisement

संवाददाता@रामबली मिश्रा…


म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र की जरहा न्याय पंचायत के डोडहर गांव की रेशम पत्नी अर्जुन गुरुवार को अपने मायके से डोडहर स्थित घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर के स्वागत गेट से होकर कर्मचारी विकास केंद्र के समीप पहुंचते ही उन्हें अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।

प्रसव पीड़ा से सड़क किनारे कराह रही महिला काफी देर तक मदद की गुहार लगाती रही। स्थानीय लोगों के अनुसार एंबुलेंस के लिए टोल फ्री नंबर पर सूचना भी दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना के बाद भी काफी देर तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान महिला ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया।

Advertisement
Advertisement

बताया गया कि इसी बीच वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने महिला की स्थिति देखकर एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय को सूचना दी। सूचना मिलते ही अस्पताल की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और नवजात को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार और जांच के बाद दोनों को स्वस्थ बताते हुए छुट्टी दे दी।

एनटीपीसी रिहंद के उप प्रबंधक रौशन कुमार ने बताया कि महिला का प्रसव सड़क किनारे हो गया था। टहल रहे एक अधिकारी की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस मौके पर भेजी गई। महिला को अस्पताल में उपचार और आवश्यक जांच के बाद छुट्टी दे दी गई है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Post Views: 6
Advertisement
Advertisement
Previous Post

‘चारों तरफ धुआं और चीख-पुकार…’ गाजियाबाद के इंदिरापुरम में डिलीवरी स्टोर और फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग

Next Post

म्योरपुर. राखड़ लदे वाहनों ने बढ़ाई परेशानी, दुकानों में घुस रही धूल; व्यापारी और राहगीर परेशान

Next Post

म्योरपुर. राखड़ लदे वाहनों ने बढ़ाई परेशानी, दुकानों में घुस रही धूल; व्यापारी और राहगीर परेशान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.