• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 3, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Commonwealth Games 2026: पैरा शॉट पुट में भारत का डबल धमाल, सोमन राणा ने जीता सोना; शुभम जुयाल की हुई चांदी

Admin by Admin
August 3, 2026
in खेल
0
Commonwealth Games 2026: पैरा शॉट पुट में भारत का डबल धमाल, सोमन राणा ने जीता सोना; शुभम जुयाल की हुई चांदी
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Last Updated:August 01, 2026, 17:46 IST

soman rana shubham juyal para shot put: भारतीय सेना के सूबेदार और विश्व चैंपियनशिप मेडल विनर सोमन राणा ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने पहले ही प्रयास में 13.38 मीटर का थ्रो कर बढ़त बना ली थी. इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए 13.40 मीटर का थ्रो किया. इसी थ्रो ने उनका गोल्ड मेडल सुनिश्चित कर दिया. वहीं, शुभम जुयाल ने अपने आखिरी प्रयास में 13.28 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिससे उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया.

पैरा शॉट पुट में भारत का डबल धमाल, सोमन ने जीता सोना; शुभम की हुई चांदीZoom

पैरा शॉट पुट में भारत को मिला गोल्ड और सिल्वर.

नई दिल्ली. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन पैरा शॉट पुट से दोहरी खुशखबरी आई. पुरुष शॉट पुट F57 स्पर्धा में सोमन राणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि शुभम जुयाल ने उनके साथ सिल्वर मेडल जीतकर भारत को डबल पोडियम दिलाया. दिन की शुरुआत में ही भारतीय खिलाडियों ने मेडल्स की झड़ी लगा दी. शॉट पुट इवेंट से पहले बॉक्सिंग में प्रीति पवार और जैस्मिन लंबोरिया ने गोल्ड जीते, जबकि जदुमणि सिंह को सिल्वर से संतोष करना पड़ा. इसके अलावा ट्रिपल जंप में भारत के दो स्टार्स ने पोडियम फिनिश किया.

सोमन राणा के नाम गोल्ड
भारतीय सेना के सूबेदार और विश्व चैंपियनशिप मेडल विनर सोमन राणा ने पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने पहले ही प्रयास में 13.38 मीटर का थ्रो कर बढ़त बना ली थी. इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने अपना प्रदर्शन और बेहतर करते हुए 13.40 मीटर का थ्रो किया. बाकी प्रयासों में वह इससे आगे नहीं बढ़ सके, लेकिन उनका यही सर्वश्रेष्ठ प्रयास उन्हें गोल्ड मेडल दिलाने के लिए काफी साबित हुआ. यह ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स का भारत का तीसरा गोल्ड भी है.

शुभम ने आखिरी प्रयास में पक्का किया सिल्वर
भारत के दूसरे खिलाड़ी शुभम जुयाल ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने पहले प्रयास में 13.08 मीटर का थ्रो कर बढ़िया शुरुआत की. तीसरे प्रयास में उन्होंने 13.27 मीटर तक पहुंचकर अपनी स्थिति मजबूत की. इसके बाद चौथे और पांचवें प्रयास में क्रमशः 13.16 मीटर और 12.88 मीटर का थ्रो किया. शुभम ने अपने आखिरी प्रयास में 13.28 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, जिससे उनका सिल्वर मेडल पक्का हो गया.

मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंचा भारत
इन दो मेडल्स के साथ भारत के अब तक कुल 30 मेडल हो चुके हैं. इनमें 8 गोल्ड, 15 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं. सोमन के गोल्ड के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, जमैका और मलेशिया को पीछे छोड़ते हुए तालिका में छठा स्थान हासिल कर लिया.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

परिचय
शिवम उपाध्याय एक खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट उनकी विशेषज्…

और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 01, 2026, 17:46 IST

Source link

Previous Post

चूर्क. सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी आस्था, लगी श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

बीजपुर. अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

Next Post

बीजपुर. अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • 2036 ओलंपिक का बिगुल! खेलो इंडिया पर सरकार ने खोला खजाना, 36,441 करोड़ की मेगा मंजूरी
  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत
  • Commonwealth Games 2026: पैरा शॉट पुट में भारत का डबल धमाल, सोमन राणा ने जीता सोना; शुभम जुयाल की हुई चांदी
  • चूर्क. सावन के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी आस्था, लगी श्रद्धालुओं की भीड़
  • रिंकू सिंह से लेकर कैमरन ग्रीन तक… 3 खिलाड़ी, जो अजिंक्य रहाणे की जगह केकेआर के बन सकते हैं कप्तान

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • 2036 ओलंपिक का बिगुल! खेलो इंडिया पर सरकार ने खोला खजाना, 36,441 करोड़ की मेगा मंजूरी
  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया बाइक सवार युवक, मौत

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.