संवाददाता@संदीप अग्रहरी….
— समिति की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर तैयार की गई रूपरेखा

दुर्गा पूजा को लेकर म्योरपुर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधवार को शिव मंदिर में शाम को दुर्गा पूजा समिति की बैठक हुई। इसमें पूजा आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। साथ ही समिति की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में अमित अग्रहरि ‘टीटू’ को अध्यक्ष, ओम अग्रहरि ‘युवराज’ को कोषाध्यक्ष और जितेंद्र अग्रहरि को महामंत्री बनाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पूजा आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।
सात लोगों को बनाया गया उपाध्यक्ष:
समिति में पंकज अग्रहरि, रामाशंकर गुप्ता, सुजीत अग्रहरि, अशोक मिश्रा, शशांक कुमार अग्रहरी, राहुल जायसवाल और सूरज अग्रहरि को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सुनील कुमार ‘एसके’, सत्यवीर सिंह और अभय अग्रहरी ‘जीतू’ को मंत्री बनाया गया।

बैठक में जुटे स्थानीय लोग:
बैठक में अग्रहरि समाज के अध्यक्ष सोना बच्चा अग्रहरि, पूर्व प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, दीपक सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, वीरेंद्र सोनी, सुनील अग्रहरि, हरदीप सिंह, मोनू जायसवाल और जितेंद्र गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर:
समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल, सजावट, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जाएगी। आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
बैठक में सदस्यों ने आपसी सहयोग से पूजा आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया। समिति के गठन के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।