• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. आश्रम मोड़ के पास में खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

JK Gupta by JK Gupta
October 1, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


— बीजपुर-म्योरपुर मार्ग पर हुआ हादसा, बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त; सूचना पर पहुंची पुलिस ने जुटाई जानकारी


सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बीजपुर-म्योरपुर मार्ग आश्रम मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे एक बाइक जा घुसी। हादसे में बाइक सवार 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घायल युवक की पहचान पड़री ग्राम पंचायत के बराईडा़ड़ टोला निवासी कृष्ण गोपाल यादव, पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया।

ट्रक के पीछे घुसी बाइक:
जानकारी के मुताबिक, बीजपुर-म्योरपुर मार्ग पर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक जा घुसी। टक्कर के बाद बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए

चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी:
घटना की सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज परमानंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि घायल युवक के पिता अशोक यादव ग्राम पंचायत पड़री में पंचायत मित्र हैं। कृष्ण गोपाल यादव एक निजी इंग्लिश स्कूल में पढ़ाते हैं। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Views: 61
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

ओबरा. उद्यमिता की उड़ान भरेंगे शिक्षा निकेतन के 20 विद्यार्थी

Next Post

म्योरपुर. दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, अमित अग्रहरी ‘टीटू’ बने अध्यक्ष

Next Post

म्योरपुर. दुर्गा पूजा की तैयारियां तेज, अमित अग्रहरी ‘टीटू’ बने अध्यक्ष

Related Posts

  • सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर सोनभद्र. मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, बूथ स्तर तक जिम्मेदारी निभाने पर जोर
  • सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं सोनभद्र. मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी सोनभद्र की बालिकाएं
  • सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित सोनभद्र. रबी अभियान 2026-27 के तहत 49 सहकारी समितियों को 787.500 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित
  • सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति सोनभद्र. शहर कांग्रेस ने सभी 25 वार्डों के बूथों पर बीएलए की तैनाती की, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिलेगी गति
  • ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती ओबरा. छठ पूजा से घर लौट रही 12 वर्षीय किशोरी के साथ कथित तौर पर जबरदस्ती
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement