संवाददाता@ख्वाजा खान…….

बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव के पास पीछे से कार ने बाईक में मारी टक्कर बाईक सवार दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गये, सुचना मिलते ही पुलिस मौके पे पहुंच सभी घायलों को एम्बुलेंस से बभनी हॉस्पिटल भेजा ।
जहाँ दोनों महिलाओं की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला हॉस्पिटल के लीये रेफर कर दिया , पुलिस ने कार को कब्ज़े में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी ।

घायलों की पहचान इस तरह हुईं l अवधेश पुत्र रमेश उम्र करीब 23वर्ष राजपती पुत्री रमेश चंद, उम्र करीब 45वर्ष, बिगनी देवी पत्नि सियाराम समस्त निवासी नवाटोला (महुआदोर ) बाईक सवार पोखरा से अपने घर आरहे थे इसी बिच ए घटना घट गईं ।





