• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला कौन? साथी ने चाकू होने के आरोप नकारे, क्या बताया?, Ncr Hindi News

Admin by Admin
August 2, 2026
in राष्ट्रीय
0
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाला कौन? साथी ने चाकू होने के आरोप नकारे, क्या बताया?, Ncr Hindi News
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके आवास पर एक शख्स ने चप्पल फेंक दी। हमलावर का आरोप था कि सांसद पप्पू यादव ने भगवान राम का अपमान किया है। वहीं पप्पू यादव ने इसे जानलेवा हमला करार दिया है।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने रविवार को अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एक शख्स ने उन पर चप्पल फेंक दी। हमले के बाद पप्पू यादव के समर्थक भड़क गए। उनका हमलावर के साथ हाथापाई हो गई। हमलावर का कहना था कि पप्पू यादव ने भगवान राम का अपमान किया है। वहीं पप्पू यादव ने कहा कि यह जान लेने की कोशिश थी। वह डरने वाले नहीं हैं।

कौन है हमलावर?

आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सुमित के रूप में हुई है। वह यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला है। वह गाजियाबाद में लोहे का सामान बनाने का काम करता है। पुलिस ने कहा कि आरोपी सुमित का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।

गाड़ी ठीक कराने आया था दिल्ली

पूछताछ के दौरान आरोपी सुमित के साथी हैप्पी शर्मा ने बताया कि वह शनिवार को गाड़ी ठीक कराने के लिए बुलंदशहर से दिल्ली आया था। इस बीच साधुओं के प्रोटेस्ट की जानकारी मिली। वह शामिल होने के लिए पहुंचा तो पता चला कि प्रदर्शनकारियों को हटा दिया गया है। फिर उसने पप्पू यादव से मिलने की सोची। वह उनके आवास पर पहुंचा। उसने बताया कि चेकिंग के बाद वह आवास में दाखिल हुआ।

क्या बताया?

हैप्पी शर्मा ने बताया कि जब वह आवास में पहुंचा तो वहां पप्पू यादव प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। उसने केवल यही सवाल किया कि आपने साधू संतों का अपमान क्यों किया? मैंने यह भी पूछा कि भगवान राम का अपमान क्यों कर रहे हैं? हैप्पी शर्मा ने आरोप लगाया कि केवल इतना कहने पर ही पप्पू यादव और उनके लोगों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने उन्हें खूब मारा। वह किसी तरह जान बचाकर बाहर निकल गया लेकिन उसका साथी सुमित नहीं निकल पाया।

चाकू होने के आरोप झूठे, हमला हुआ तब फेंकी चप्पल

हैप्पी शर्मा ने बताया कि पप्पू यादव के लोगों ने उसे बंद कर लिया। पप्पू यादव और उनके साथ के लोग सुमित के पास चाकू बरामद होना दिखा रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि सुमित के पास कोई चाकू नहीं था। पप्पू यादव सुमित के पास चाकू होने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। हैप्पी शर्मा ने आरोप लगाया कि जब सवाल पूछने पर पप्पू यादव और उनके लोगों ने हमला किया तब उनकी ओर से चप्पल फेंकी गई।

हमने कुछ भी गलत नहीं किया

हैप्पी शर्मा ने यह भी बताया कि हम लोगों ने पप्पू यादव से मिलने के लिए समय नहीं मांगा था। हम पत्रकारों के साथ वहां पहुंचे थे। हमने जब पूछा कि आप भगवान राम और साधू संतों का अपमान क्यों करते हैं तो पप्पू यादव ने हमसे कहा कि तुम लोग कौन हो? इसी बात पर वह भड़क गए। पूरी प्रेस चल रही थी। हमने कुछ भी गलत नहीं किया। हमारे साधू संतों का अपमान होगा तो हम ऐसा करते रहेंगे।

खूब मारा, सुमित को कैद कर लिया

हैप्पी शर्मा ने बताया कि भीड़ ने उनको खूब मारा। वे हमें मारते-मारते गेट तक ले आए। फिर हम वहां से गाड़ी लेकर निकले। सुमित नहीं निकल पाया क्योंकि पप्पू यादव और उनके लोगों ने उसे कैद कर लिया था। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो हैप्पी नामक एक अन्य शख्स भी घटना के समय पप्पू यादव के आवास के बाहर खड़ी एक एसयूवी कार में मौजूद था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता उनके दावों की पुष्टि कर रहे हैं और घटना के पीछे की वजह का पता लगा रहे हैं।

आवास के बाहर साथी भी था मौजूद

हैप्पी ने परिजनों को बताया था कि वह दिल्ली एसयूवी की मरम्मत के लिए आया था। दोनों रविवार को बुलंदशहर से दिल्ली आए थे। इसके बाद रविवार शाम को सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंच गए।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

घटना के तुरंत बाद तिलक मार्ग थाने से पुलिसकर्मी सांसद पप्पू यादव के आवास पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने सांसद पप्पू यादव के आवास की सुरक्षा का मुआयना किया।

अपडेट जारी



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

भारत की झोली में गिरे 39 मेडल… बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स में चमके भारतीय एथलीट, जानें किस खेल में मिले कितने पदक

Next Post

बभनी. कार के धक्के से दो महिलाओं सहित तीन घायल, दो रेफर

Next Post

बभनी. कार के धक्के से दो महिलाओं सहित तीन घायल, दो रेफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio