• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. दिल का रखें ख्याल, लक्षण दिखें तो तुरंत जाएं अस्पताल

JK Gupta by JK Gupta
September 29, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..हृदय को स्वस्थ रखना जरूरी, हार्ट अटैक के लक्षणों को न करें नजरअंदाज- डॉ. राहुल सिंह


हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करना और दिल को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देना है। इस मौके पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (ASMC) सोनभद्र के डॉ. राहुल सिंह ने लोगों से अपने हृदय के स्वास्थ्य का ध्यान रखने और हार्ट अटैक के लक्षणों को समय पर पहचानने की अपील की।

डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि सीने में दर्द या भारीपन, दर्द का हाथ, कंधे, पीठ या जबड़े तक जाना, सांस फूलना, ठंडा पसीना, जी मिचलाना, चक्कर आना और अचानक कमजोरी महसूस होना हार्ट अटैक के संकेत हो सकते हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और डायबिटीज के मरीजों में लक्षण कुछ अलग भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर घर पर इलाज करने या इंतजार करने के बजाय तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर 108 या 112 पर एंबुलेंस बुलाएं। मरीज को खुद वाहन चलाकर अस्पताल नहीं जाना चाहिए।

डॉ. सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की स्टेमी केयर  और HRIDAY-SETU (हृदय सेतु) पहल के जरिए हार्ट अटैक की जल्द पहचान और समय पर इलाज की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। ASMC सोनभद्र में भी इस दिशा में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रोज करीब 30 मिनट पैदल चलें। खाने में नमक और तली हुई चीजों की मात्रा कम रखें। धूम्रपान और तंबाकू से बचें। साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की समय-समय पर जांच कराते रहें।

डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि हार्ट अटैक में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। लक्षणों को पहचानकर समय पर अस्पताल पहुंचने से इलाज जल्दी शुरू किया जा सकता है और जान बचाने की संभावना बढ़ती है।

Views: 105
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

गुरुग्राम में VanVivaha 2026 का जलवा, 6000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे, अगले साल होगा मचेगी बड़ी धूम

Next Post

Cricket Bat Buying Guide: क्रिकेट बैट खरीदने जा रहे हैं तो पहले देख लें ग्रेन, रंग और वजन, वरना हो सकता है नुकसान

Next Post
Cricket Bat Buying Guide: क्रिकेट बैट खरीदने जा रहे हैं तो पहले देख लें ग्रेन, रंग और वजन, वरना हो सकता है नुकसान

Cricket Bat Buying Guide: क्रिकेट बैट खरीदने जा रहे हैं तो पहले देख लें ग्रेन, रंग और वजन, वरना हो सकता है नुकसान

Related Posts

  • म्योरपुर. भाजपा का महामंथन, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी म्योरपुर. भाजपा का महामंथन, नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
  • सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण सोनभद्र. जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय कोरट सहित पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण
  • सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू सोनभद्र. बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन सक्रिय, दो नाबालिगों को संयुक्त टीम ने कराया रेस्क्यू
  • बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर बीजपुर. घरों व मंदिरों में धूमधाम से मना तुलसी विवाह, शालिग्राम-तुलसी के विवाह से गूंजा परिसर
  • बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार बीजपुर. सड़क हादसे में मृत बाबूलाल का शव पहुंचा ननिहाल, देर शाम हुआ दाह संस्कार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement