नई दिल्ली/गुरुग्राम: भारत की तेजी से बढ़ती वेडिंग इंडस्ट्री के अलग-अलग हिस्सों को एक मंच पर लाने वाला VanVivaha 2026 का पहला संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. गुरुग्राम के एम्बिएंस आइलैंड स्थित A-DOT by GNH में 24 और 25 सितंबर को आयोजित इस दो दिवसीय वेडिंग एग्जीबिशन में 6000 से ज्यादा विजिटर्स पहुंचे. आयोजन में देशभर से 100 से ज्यादा एग्जीबिटर्स ने हिस्सा लिया. आयोजन के बाद VanVivaha ने अगले साल और बड़े संस्करण के साथ लौटने की घोषणा की है.
VanVivaha 2026 में ब्राइडल कॉउचर, ज्वेलरी, हॉस्पिटैलिटी, डेस्टिनेशन वेडिंग, वेडिंग प्लानिंग, डेकोर, ब्यूटी, ट्रैवल, एंटरटेनमेंट, गिफ्टिंग और वेडिंग टेक्नोलॉजी से जुड़े ब्रांड और प्रोफेशनल्स शामिल हुए. यह आयोजन 1.40 लाख वर्ग फीट से ज्यादा के वेन्यू में हुआ, जिसमें 70 हजार वर्ग फीट से अधिक एग्जीबिशन स्पेस था.
दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर
इस आयोजन में वेडिंग प्लानर्स, डिजाइनर्स, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल्स, खरीदारों, ब्रांड्स और इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों के साथ-साथ आगामी शादियों की तैयारी कर रहे परिवारों ने भी हिस्सा लिया. कार्यक्रम में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद और सांसद कमलजीत सहरावत समेत कई सेलिब्रिटीज, ब्यूरोक्रेट्स और दिल्ली-NCR के प्रोफेशनल्स की मौजूदगी रही.
VanVivaha के फाउंडर तेजवंत सिंह लांबा ने कहा कि पहले संस्करण को मिली प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक रही. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों को एक मंच पर लाने की कोशिश को ब्रांड्स, प्रोफेशनल्स और परिवारों की भागीदारी से मजबूती मिली है और अब इन अनुभवों के आधार पर अगले साल इससे भी बड़ा संस्करण आयोजित करने की तैयारी है.
कार्यक्रम के दौरान Make My Lagan जैसी नेटवर्किंग पहल भी आयोजित की गई, जिसने वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े प्रोफेशनल्स को बातचीत और नए कारोबारी संपर्क बनाने का मौका दिया. वहीं Sundowner Networking Party में Barwizard Luxury Beverage के फाउंडर संदीप वर्मा, Culinary Curator और Tandoori Nights की डायरेक्टर साक्षी तुली और तेजवंत सिंह लांबा ने इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स की मेजबानी की.
VanVivaha के को-फाउंडर सार्थक सैनी ने कहा कि भारतीय वेडिंग इंडस्ट्री अब अलग-अलग हिस्सों में काम करने के बजाय एक इंटरकनेक्टेड इकोसिस्टम के रूप में आगे बढ़ रही है, उनके मुताबिक किसी बड़ी शादी में वेन्यू, डिजाइन, टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी, एंटरटेनमेंट और स्टोरीटेलिंग सभी की भूमिका होती है.
एग्जीबिटर लाइन-अप में Revlon, Samant Chauhan, WeddingSutra, BlackRock Hotels & Resorts, WelcomHotel by ITC Hotels, DJ Sumit Sethi, Radisson Hotels, Radico Khaitan, Mulecha Jewellers, PNG Jewellers, Karan Moin, Piccadilly, Shakkr, Myraa और Samharo Events समेत कई प्रमुख ब्रांड शामिल रहे.
