• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Cricket Bat Buying Guide: क्रिकेट बैट खरीदने जा रहे हैं तो पहले देख लें ग्रेन, रंग और वजन, वरना हो सकता है नुकसान

Admin by Admin
September 29, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Cricket Bat Buying Guide: क्रिकेट बैट खरीदने जा रहे हैं तो पहले देख लें ग्रेन, रंग और वजन, वरना हो सकता है नुकसान


मेरठ: युवाओं में क्रिकेट के प्रति काफी जुनून देखने को मिलता है. विभिन्न क्रिकेट अकादमी में युवा क्रिकेट से जुड़ी बारीकियां सीखते हुए दिखाई देते हैं. इसके लिए वे बेहतर क्वालिटी के बैट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. यही वजह है कि युवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी अलग-अलग तरह के क्रिकेट से संबंधित सामान खरीदते हैं.

लेकिन कई बार देखने को मिलता है कि युवा जिस क्रिकेट बैट के लिए अच्छी रकम का भुगतान करते हैं, उन्हें वैसी क्वालिटी उपलब्ध नहीं हो पाती. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए Local18 की टीम ने महावीर स्पोर्ट्स के मालिक ओंकार त्यागी से बात की. उन्होंने क्रिकेट बैट की सही पहचान करने के तरीके बताए, ताकि खिलाड़ी बेहतर गुणवत्ता वाले बैट का चयन कर सकें और धोखे से बच सकें.

क्रिकेट बैट बनाने में इन लकड़ियों का होता है इस्तेमाल

ओंकार त्यागी ने बताया कि क्रिकेट बैट मुख्य रूप से तीन प्रकार की लकड़ियों से तैयार किए जाते हैं. छोटे बच्चों के लिए पॉपलर की लकड़ी का उपयोग किया जाता है. वहीं क्रिकेट अकादमी में प्रैक्टिस करने वाले युवा कश्मीरी विलो से बने बैट से खेलना पसंद करते हैं.

वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में ज्यादातर क्रिकेटर इंग्लिश विलो से बने बैट का इस्तेमाल करते हुए दिखाई देते हैं. हालांकि, अब क्रिकेट अकादमी में भी युवाओं के बीच इंग्लिश विलो के बल्ले का क्रेज बढ़ रहा है, क्योंकि यह बेहतर शॉट खेलने में मदद करता है.

कश्मीरी और इंग्लिश विलो के बैट की ऐसे करें पहचान

ओंकार त्यागी के अनुसार, कश्मीरी विलो का बैट आमतौर पर गहरे भूरे रंग का दिखाई देता है, जबकि इंग्लिश विलो अपेक्षाकृत हल्के और क्रीमी रंग का होता है. इंग्लिश विलो में अक्सर समान और सीधी ग्रेन दिखाई देती हैं, जबकि कश्मीरी विलो में ग्रेन अपेक्षाकृत कम समान हो सकती हैं.

इसके अलावा कश्मीरी विलो का बैट आमतौर पर भारी होता है, जबकि इंग्लिश विलो बेहतर वेट और पिकअप के लिए जाना जाता है. इसलिए बैट खरीदते समय लकड़ी, ग्रेन, वजन और पिकअप जैसी बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

700 रुपये से 3 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत

ओंकार त्यागी ने बताया कि इंग्लिश विलो का बैट कश्मीरी विलो की तुलना में काफी महंगा होता है. पॉपलर विलो का बैट करीब 700 से 1,500 रुपये की कीमत में उपलब्ध हो जाता है, जिससे युवा टेनिस बॉल से क्रिकेट खेल सकते हैं.

वहीं कश्मीरी विलो के बैट की कीमत करीब 2,000 रुपये से शुरू होती है. अगर इंग्लिश विलो के बैट की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत करीब 8,000 रुपये से होती है और यह 3 लाख रुपये तक जा सकती है.

ऑनलाइन बैट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे में ऑनलाइन क्रिकेट बैट खरीदते समय केवल कम कीमत देखकर बैट का चयन नहीं करना चाहिए. बैट की लकड़ी, ग्रेन, वजन, पिकअप और उसकी क्वालिटी की जानकारी जरूर लेनी चाहिए. सही जानकारी के अभाव में महंगा बैट खरीदने के बाद भी खिलाड़ी को उम्मीद के मुताबिक क्वालिटी नहीं मिल सकती है.

मेरठ की स्पोर्ट्स मार्केट से भी खरीद सकते हैं क्रिकेट बैट

अगर आप भी क्रिकेट बैट खरीदना चाहते हैं तो मेरठ की स्पोर्ट्स मार्केट में जाकर बैट खरीद सकते हैं. यहां बैट को सामने से देखकर उसकी लकड़ी, ग्रेन, वजन और क्वालिटी की पहचान की जा सकती है. इससे खिलाड़ी अपनी जरूरत और बजट के अनुसार बेहतर बैट का चुन सकते हैं.



Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. दिल का रखें ख्याल, लक्षण दिखें तो तुरंत जाएं अस्पताल

Next Post

‘सिद्धांतों से समझौता नहीं’, ‘राइज एंड फॉल 2’ में करण पटेल ने उड़ाई स्वरा भास्कर की धज्जियां, धर्म पर हुई बहस

Next Post
‘सिद्धांतों से समझौता नहीं’, ‘राइज एंड फॉल 2’ में करण पटेल ने उड़ाई स्वरा भास्कर की धज्जियां, धर्म पर हुई बहस

'सिद्धांतों से समझौता नहीं', 'राइज एंड फॉल 2' में करण पटेल ने उड़ाई स्वरा भास्कर की धज्जियां, धर्म पर हुई बहस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.