@जे0 के0..

Sonbhadra। समाजवादी पार्टी के जनपद कार्यालय सोनभद्र में रविवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
बैठक की शुरुआत समाजवादी पुरोधा स्व. राम गोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।
बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार, सांसद रावटसगंज तथा दीपचंद राम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव तथा स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिंहा के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक-एक सम्मानित मतदाता से संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए संवाद करें।
मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार एवं दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी द्वारा घोषित एमएलसी प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर दोबारा विश्वास जताते हुए सेवा का अवसर दिया है। उन्होंने मतदाताओं से पुनः समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि सदन में रहते हुए उन्होंने शिक्षक समुदाय के मुद्दों को उठाने का प्रयास किया और आगे भी उनके हितों के लिए आवाज उठाने का संकल्प है।
बैठक में पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद दुबे, मोहम्मद सईद कुरैशी, मुनीर अहमद चौधरी, यशवंत सिंह पटेल, अनिल प्रधान, गीता गौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार यादव, फुलवंती गौड़, विजय शंकर जायसवाल, नामवर कुशवाहा, बाबूलाल यादव, राम भरोसे सिंह पटेल, परमेश्वर यादव, अली मुख्तार, अजीत मौर्य, आशीष विश्वकर्मा, सुखपाल यादव, जयप्रकाश पटेल, रमेश सिंह यादव, वीरेंद्र, हिदायत उल्ला खान, शामिल रहे।

साथ ही सरदार पार, ब्रह्म सिंह, त्रिपुरारी गौड़, पवन पटेल, राजेश विश्वकर्मा, गया सिंह यादव, अभय यादव, राजेश शुक्ला, कामरान खान, बचोले, अशोक पटेल, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, वासुदेव कॉल, प्रदीप कनौजिया, कृपा शंकर चौहान, बाबू हाशमी, जयप्रकाश सिंह, जगत पटेल, फारूक अली जिलानी, दीपक केसरी, दिनेश सरोज, सुनील पवार, चंद्रभूषण, प्रमोद, रामेश्वर भाई पटेल, उमेश चौबे, विवेक सिंह पटेल, राजकुमार, नंदलाल, कमलेश, लालू भारती, बृजेश, उमेश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
