• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘मैं शादी का ढिंढोरा क्यों पीटूं?’, अपनी सीक्रेट मैरिज पर बोलीं तापसी पन्नू, तस्वीरें शेयर न करने की बताई वजह

Admin by Admin
September 27, 2026
in मनोरंजन
0
‘मैं शादी का ढिंढोरा क्यों पीटूं?’, अपनी सीक्रेट मैरिज पर बोलीं तापसी पन्नू, तस्वीरें शेयर न करने की बताई वजह


Last Updated:September 27, 2026, 22:34 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मैथियास बोए के साथ अपनी सीक्रेट शादी और सोशल मीडिया पर तस्वीरें न शेयर करने को लेकर बात की. साल 2023 में उदयपुर में तापसी ने मैथियास के साथ सात फेरे लिए थे. लेकिन इस सीक्रेट वेडिंग में परिवार और कुछ बहुत करीबी लोग मेहमान बनकर शामिल हुए थे. तापसी ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखा है और उनका मानना है कि शादी एक बेहद व्यक्तिगत मामला है.

ख़बरें फटाफट

तापसी ने अपनी सीक्रेट मैरिज पर तोड़ी चुप्पी, तस्वीरें शेयर न करने की बताई वजहZoom

तापसी पन्नू ने अपनी सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी. (फोटो साभार: Instrgram@mathias.boe)

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने मार्च 2023 में उदयपुर में पूर्व डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ शादी रचाई थी. इस लेकिन सीक्रेट वेडिंग में बॉलीवुड के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे. तापसी पन्नू ने अब अपनी शादी को सीक्रेट रखने और अब तक वेडिंग फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर न करने के फैसले पर खुलकर बात की है. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस फैसले के पीछे की असल वजह का खुलासा भी किया है.

यूट्यूबर नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने साफ कहा कि वह हमेशा से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग-अलग रखना पसंद करती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं अपनी शादी का ढिंढोरा क्यों पीटूं? मैंने हमेशा से अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच एक दूरी बनाकर रखी है. इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि मैं इसे छिपाना चाहती हूं या मुझे कोई डर या झिझक है. बात बस इतनी है कि मैं ढिंढोरा पीटने से बचती रही हूं. मुझे लगता है कि यह बेहद पर्सनल मामला है और मैं इसे ऐसा ही रखना चाहती हूं. शादी के बाद कोई ऑफिशियल प्रेस नोट जारी करना या तस्वीरों-वीडियो का पूरा एलबम सोशल मीडिया पर पोस्ट करना मुझे बहुत अजीब लगता है.’

2024 में लीक हो गया था शादी का वीडियो

तमाम कोशिशों के बावजूद तापसी पन्नू की शादी का एक वीडियो अप्रैल 2024 में सोशल मीडिया पर लीक हो गया था. इस क्लिप में तापसी की ग्रैंड ब्राइडल एंट्री से लेकर वरमाला की खास झलकियां साफ नजर आ रही थीं. शादी में जहां तापसी सुर्ख लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं मैथियास क्रीम कलर की शेरवानी में जंच रहे थे.

तापसी पन्नू ने बताई वीडियो लीक होने की वजह

इस वीडियो के लीक होने पर तापसी ने कहा, ‘वो पल मेरे लिए बेहद शर्मिंदा करने वाला था. लेकिन अक्सर ऐसा तब होता है जब मेहमान आपकी तरफ से नहीं, बल्कि घर-परिवार वालों के बुलावे पर आते हैं. परिवार वाले चाहते हैं कि वे फंक्शन में शामिल हों, भले ही आप उन्हें ठीक से जानते भी न हों. बस कुछ मेहमान ऐसे निकले, जो शादी की प्राइवेसी और बेसिक इंस्ट्रक्शन्स को समझ ही नहीं पाए.’

तापसी पन्नू ने मैथियास संग छिपाकर रखा था रिश्ता

तापसी पन्नू और मैथियास बो का रिश्ता साल 2013 से ही चला आ रहा है. दोनों ने सालों तक अपने प्यार को लाइमलाइट और मीडिया की नजरों से दूर ही रखा. भले ही दोनों कभी-कभार तस्वीरों में एक साथ नजर आ जाते थे, लेकिन तापसी ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करने से हमेशा परहेज ही किया. वर्क फ्रंट की बात करें तो तापसी को हाल ही में एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘गांधारी’ में देखा गया था, जिसमें उनके साथ छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी और मीता वशिष्ठ जैसी एक्ट्रेसेस नजर आई थी. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 27, 2026, 22:34 IST





Source link

Post Views: 2
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपाइयों ने कसी कमर, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी

Next Post

एथलेटिक्स और स्क्वॉश में भारत की बल्ले-बल्ले, एक ही दिन में जीते 7 मेडल, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के

Next Post
एथलेटिक्स और स्क्वॉश में भारत की बल्ले-बल्ले, एक ही दिन में जीते 7 मेडल, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के

एथलेटिक्स और स्क्वॉश में भारत की बल्ले-बल्ले, एक ही दिन में जीते 7 मेडल, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.