• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आंगनबाड़ी केंद्र पर सजी हेल्दी रेसिपी, पौष्टिक व्यंजनों से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

JK Gupta by JK Gupta
September 27, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे आंगन का उत्सव एवं आंगन मिलन कार्यक्रम के क्रम में रविवार को रॉबर्ट्सगंज नगर के शिवाजी मिनी स्टेडियम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्दी रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषक तत्वों से भरपूर विभिन्न व्यंजन तैयार कर उनके बनाने की विधि और उनमें मौजूद पोषण तत्वों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह रहीं। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य वंदना मौर्य एवं प्रिया सोनकर, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी तथा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 18 की सभासद नेहा सोनी मौजूद रहीं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा, प्रोटीन और सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर विभिन्न प्रकार के व्यंजन तैयार किए। अतिथियों ने व्यंजनों का स्वाद भी लिया और उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी ली। इस दौरान गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन तैयार करने के तरीके भी बताए गए।

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि मां और बच्चे का बेहतर स्वास्थ्य स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। इसके लिए गर्भावस्था से ही महिलाओं को संतुलित और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक किया जाना जरूरी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव और मोहल्ले स्तर पर परिवारों तक पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

महिला मोर्चा की जिला महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी और भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य प्रिया सोनकर ने कहा कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों से भी स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन तैयार किया जा सकता है। परिवारों को बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के भोजन में प्रोटीन, विटामिन एवं अन्य जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और परिवारों को संतुलित आहार, पोषण, स्वास्थ्य एवं बाल विकास के प्रति जागरूक करना है। महिलाओं को बच्चों के लिए पौष्टिक और विविधतापूर्ण आहार उपलब्ध कराने, पर्याप्त प्रोटीन लेने तथा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बाल विकास के लिए प्रारंभिक देखभाल एवं शिक्षा, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण संबंधी बेहतर व्यवहार अपनाने की जानकारी भी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने समुदाय की सहभागिता से पोषण का संदेश प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन का उत्सव एवं आंगन मिलन कार्यक्रम में 25 सितंबर को गोदभराई, 26 सितंबर को अन्नप्राशन और 27 सितंबर को हेल्दी रेसिपी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रविवार को हेल्दी रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर शकुंतला सिंह, वृंदा वर्मा, ज्ञानवती, सुधा जायसवाल, किरण, पार्वती, अंजू सिंह,राजश्री सोनी,प्रीति शर्मा,निशा, अमृता,उर्मिला, वंदना, संजू, चंदन, लक्ष्मी, कुलसुम, ज्योति, दीपा, मनोरमा,सुधा पांडेय व संगीता समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं।

Views: 52
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

25 साल पुराना चार्टबस्टर गाना, जो बन बैठा डांस फ्लोर की शान, तीन गायकों ने अलग-अलग किया था रिकॉर्ड

Next Post

भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

Next Post
भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

भारत एशियन गेम्स महिला हॉकी के सेमीफाइनल में, 30 सितंबर को होगा साउथ कोरिया से सामना

Related Posts

  • दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग दुद्धी. रेलगाड़ी ‘त्रिवेणी एक्सप्रेस’ का संचालन पुनः पूर्ववत नियमित रूप से शुरू कराने की मांग
  • शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार शक्तिनगर. चोरी के 70 लीटर डीजल और बोलेरो कैंपर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार
  • सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता सोनभद्र. 2027 चुनाव से पहले विधायक की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! सर्वे में 81.7% ने दोबारा मौका देने को लेकर दी नकारात्मक राय, नए चेहरे को प्राथमिकता
  • सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण सोनभद्र. प्रयागराज मैराथन में दौड़ेंगे सोनभद्र के धावक, 18 नवंबर तक कराएं पंजीकरण
  • बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर बीजपुर. छठ महापर्व को लेकर तैयारियां तेज, घाटों पर सजावट का कार्य जोरों पर
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement