Last Updated:
बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘दिल चाहता है’ का ब्लॉकबस्टर डांस ट्रैक ‘कोई कहे कहता रहे’ ढाई दशकों से हर पार्टी की शान बना हुआ है. यह गाना आज भी डीजे फ्लोर पर बजते ही आग लगा देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तीन सिंगर्स ने स्टूडियो में इस गाने को एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग गाया था. कंपोजर शंकर महादेवन इस टाइमलेस क्लासिक गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा ऐसा चौंकाने वाला राज खोला है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे.
25 साल से इस गाने पर झूम रहे हैं लोग. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)
नई दिल्ली. आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘दिल चाहता है’ का आइकॉनिक ट्रैक ‘कोई कहे कहता रहे’ आज भी हर पार्टी की पहली पसंद बना हुआ है. शंकर महादेवन, शान और दिवंगत सिंगर केके की आवाज से सजा यह गाना अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए जाना जाता है. अब सालों बाद नेशनल अवॉर्ड विनर कंपोजर-सिंगर शंकर महादेवन ने इस टाइमलेस चार्टबस्टर गाने की रिकॉर्डिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि तीनों सिंगर्स ने इस गाने को एक साथ रिकॉर्ड नहीं किया था.
शंकर महादेव ने बताया कि ‘कोई कहे कहता रहे’ गाने के तीनों सिंगर ने इसे अलग-अलग रिकॉर्ड किया था. तीनों ने पूरा गाना गाया था और बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान उनके हिस्सों को अलग करके एक साथ जोड़ा गया. एक वीडियो में शंकर महादेवन अपने साथी कंपोजर्स एहसान नूरानी और लॉय मेंडोंसा के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. उनके साथ सिंगर शान भी मौजूद थे.
तीनों सिंगर्स ने अलग-अलग रिकॉर्ड किया था गाना
शंकर महादेवन ने बताया गाने की रिकॉर्डिंग का किस्सा
इसके बाद शंकर महादेवन ने रिकॉर्डिंग का पूरा तरीका बताते हुए कहा, ‘दरअसल, हम सभी ने पूरा गाना गाया था लेकिन बाद में जरूरत के हिसाब से हमारी आवाजों के हिस्से चुने गए. इसी वजह से गाने में तीनों की आवाजों का तालमेल इतना नेचुरल सुनाई देता है. एहसान नूरानी ने इस गाने की लोकप्रियता से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी सुनाया. उन्होंने कहा, ‘मुंबई के एक क्लब में एक बार ‘कोई कहे’ बजाया गया. मैं वहां डिनर कर रहा था और क्लब के दूसरे हिस्से में लोग डांस कर रहे थे. जैसे ही ‘कोई कहे’ बजा, वहां मौजूद लगभग सभी लोग डांस फ्लोर पर पहुंच गए. डांस फ्लोर इतना भर गया था कि वहां से निकलना तक मुश्किल हो गया था.’
वेस्टर्न क्लब में हिंदी गाने मचा दिया था धूम
उन्होंने आगे बताया, ‘गाना खत्म होने के बाद क्लब का डीजे मेरे पास आया और मजाकिया अंदाज में बोला कि यह सब आपकी गलती है. दरअसल, डीजे का कहना था कि यह पहली बार था जब कोई हिंदी गाना इस तरह के वेस्टर्न क्लब में इतनी धूम मचा रहा है. उस समय एक दूसरी म्यूजिक कंपनी ने यहां तक कह दिया था कि यह एल्बम सिर्फ मालाबार हिल्स में बिकेगा.’
‘दिल चाहता है’ के एल्बम ने बदल दी लोगों की सोच
शंकर महादेवन ने उस दौर को याद करते हुए कहा, ‘उस समय कई लोगों को लगता था कि क्लब में हिंदी गाने बजाना कूल नहीं है. ‘दिल चाहता है’ का एल्बम इस सोच को बदलने वाले शुरुआती एल्बमों में से एक था. फिल्म के गाने खास तौर पर युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हुए और ‘कोई कहे’ क्लब और पार्टी कल्चर का भी हिस्सा बन गया. दिल चाहता है फिल्म साल 2001 मे रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड किरदारों में नजर आए थे.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
