• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. युवा सोच ने दिखाई नई राह, ओबरा में स्टार्टअप व इनोवेशन का जिला स्तरीय मुकाबला

JK Gupta by JK Gupta
September 26, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के तहत आविष्कार फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय स्टार्टअप एवं इनोवेटिव आइडिया प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के संरक्षक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार रहे। आविष्कार फाउंडेशन के प्रोग्राम मैनेजर विकास कुमार एवं कुश कुमार की मौजूदगी में कार्यक्रम का संचालन डॉ. संघमित्रा और डॉ. विकास कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।

प्रतियोगिता में जिले की 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। इनमें 10 टीमें इंटर कॉलेज तथा पांच टीमें डिग्री एवं पॉलिटेक्निक स्तर की थीं। प्रतिभागियों ने अपने स्टार्टअप और नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडलों का प्रस्तुतिकरण किया। इंटर कॉलेज वर्ग में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय की चांदनी, खुशी और कृति कुमारी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज की आकृति कुमार, आंशिक, पूजा कुमारी और आंचल की टीम द्वितीय तथा जंग बहादुर इंटर कॉलेज के शिवांश शंकर, अनिल और शुभम की टीम तृतीय स्थान पर रही।

डिग्री एवं पॉलिटेक्निक वर्ग में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक सिंदुरिया के आयुष चौधरी, आशुतोष यादव, मोहित कुमार, विवेक शर्मा और श्रेया की टीम प्रथम रही। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के वाणिज्य विभाग की अनुष्का, वैभवी तिवारी और गरिमा गुप्ता की टीम ने द्वितीय तथा गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक चोपन के कन्हैया लाल, आयुषी कुमारी, मनीष सिंह और अंशुमान पाण्डेय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जूरी सदस्य ऋचा राज और अधिराज ने प्रतिभागी टीमों के बिजनेस मॉडल एवं आइडिया प्रेजेंटेशन के बाद सवाल-जवाब के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।

आविष्कार फाउंडेशन के विकास कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित विजेता टीमें अक्टूबर माह में लखनऊ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय बिजनेस मॉडल आइडिया प्रेजेंटेशन में प्रतिभाग करेंगी। इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक 29 सितम्बर को

Next Post

‘शानदार सालों के लिए शुक्रिया’, चंकी पांडे के बर्थडे पर पत्नी भावना का रोमांटिक अंदाज वायरल, शेयर की PHOTOS

Next Post
‘शानदार सालों के लिए शुक्रिया’, चंकी पांडे के बर्थडे पर पत्नी भावना का रोमांटिक अंदाज वायरल, शेयर की PHOTOS

'शानदार सालों के लिए शुक्रिया', चंकी पांडे के बर्थडे पर पत्नी भावना का रोमांटिक अंदाज वायरल, शेयर की PHOTOS

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.