@जे0 के0……
— कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होगी बैठक

Sonbhadra। उपायुक्त (प्रशासन), राज्यकर सोनभद्र ने अवगत कराया है कि माह अगस्त, 2026 की जिला स्तरीय व्यापार बन्धु की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 29 सितम्बर, 2026 (मंगलवार) को मध्यान्ह 12:00 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार सोनभद्र में आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में व्यापारियों से संबंधित विभिन्न विषयों एवं समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं व्यापार बन्धु के सदस्यों से बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।