संवाददाता@संदीप अग्रहरी……

रविवार को थाना परिसर में नवागत थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने पत्रकारों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में नशाखोरी और नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस क्षेत्र के सभी लोगों के साथ सामंजस्य बनाकर काम करेगी। गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना परिसर में किसी भी प्रकार की दलाली और घूसखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को अपनी समस्या बताने के लिए बिचौलिए का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। वह सीधे थाना अध्यक्ष से मिलकर अपनी समस्या बता सकता है।
थानाध्यक्ष ने पत्रकारों से क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी समय-समय पर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।
इस मौके पर राजीव मिश्रा, अशोक दुबे, जगत नारायण विश्वकर्मा, शारदा प्रसाद, विकास सिंह, रवि शंकर अग्रहरी, संदीप अग्रहरि, पंकज सिंह, अहमद रजा, प्रशांत दुबे, बाबूलाल शर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।





