Last Updated:
Rishikant Singh Wins Silver in CWG 2026: ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के ऋषिकांत सिंह चनामबम ने पुरुषों के 60 किग्रा भारोत्तोलन में 264 किग्रा (स्नैच 121 किग्रा + क्लीन एंड जर्क 143 किग्रा) वजन उठाकर रजत पदक जीता। स्नैच में उन्होंने नया गेम्स रिकॉर्ड भी बनाया. यह भारत का दूसरा पदक है. इसस पहले, पैरा पावरलिफ्टिंग में झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल भारत को दिलाया था.
ऋषिकांत सिंह सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल.
नई दिल्ली. वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह चनामबम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को दूसरा मेडल दिलाया है. ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में ऋषिकांत चनामबम ने पुरुषों की 60 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा के फाइनल में ने देश को गौरवान्वित करते हुए रजत पदक अपने नाम किया. यह इन खेलों में भारत का कुल दूसरा पदक है. ऋषिकांत ने स्नैच और क्लीन एंड जर्क दोनों कैटेगरी को मिलाकर कुल 264 किलोग्राम का वजन उठाया और पोडियम पर दूसरा स्थान हासिल किया.
इस मुकाबले में ऋषिकांत सिंह चनामबम (Rishikanta Singh Chanambam) का प्रदर्शन बेहद यादगार रहा. उन्होंने स्नैच स्पर्धा में 121 किलोग्राम का भार उठाकर राष्ट्रमंडल खेलों का एक नया रिकॉर्ड कायम कर दिया. इसके बाद क्लीन एंड जर्क राउंड में उन्हें थोड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा, जहां वे अपने एकमात्र सफल प्रयास में 143 किलोग्राम वजन ही उठा सके. हालांकि, स्नैच में बनाए गए रिकॉर्ड और कुल 264 किग्रा के स्कोर के दम पर वे भारत के लिए रजत पदक पक्का करने में कामयाब रहे.
दिन के अन्य मुकाबलों की बात करें तो लॉन बॉल्स में भारत को निराशा हाथ लगी. महिला युगल (वुमेन्स पेयर्स) स्पर्धा में भारतीय टीम को नामीबिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बावजूद भारतीय टीम की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं और वे अभी भी सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने की रेस में बनी हुई हैं.
अब सभी खेल प्रेमियों की निगाहें दिन की मुख्य आकर्षण और ओलंपिक पदक विजेता स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू पर टिकी हैं. मीराबाई राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से मंच पर उतरेंगी. इसके अलावा, भारत भारोत्तोलन की अन्य श्रेणियों में भी दो और पदक हासिल करने की मजबूत स्थिति में है, जिससे इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या और बढ़ने की पूरी संभावना है.
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…
और पढ़ें






