संवाददाता@रामबली मिश्रा…..

स्थानीय बीजपुर बाजार की दुर्गा पूजा एवमं रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर कमेटी को भंग कर दिया। शनिवार की सुबह श्रीराम चौक पर बाजार के व्यवसायियों और दुर्गा पूजा समिति की एक बैठक हुई बैठक में शामिल नव पूजा समिति के समस्त पदाधिकारियों ने यह आरोप लगाया कि बाजार के कुछ लोगो के द्वारा कमेटी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा हैं।

भविष्य में कोई विवाद उत्पन्न न हो इसको लेकर समिति के पदाधिकारियों ने सामुहिक रूप से बैठक के दौरान इस्तीफा दे दिया और समिति को भंग कर दिया हैं। पूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्त ने बताया कि इस वर्ष जो भी चंदा वसूला गया हैं ।

वह वापस कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से उपेन्द्र प्रताप सिंह,रविन्द्र गुप्ता,विनोद गर्ग,योगेंद्र चौबे,बग्गा सिंह, लल्लन सिंह,पंकज मिश्रा के साथ साथ पूजा समिति के अन्य सदस्य पदाधिकारीउपस्थित रहे।