• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘कल्कि 2828 एडी’ के सीक्वल का इंतजार खत्म, नाग अश्विन ने पार्ट 2 पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग

Admin by Admin
September 26, 2026
in मनोरंजन
0
‘कल्कि 2828 एडी’ के सीक्वल का इंतजार खत्म, नाग अश्विन ने पार्ट 2 पर दिया बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होगी शूटिंग


Last Updated:September 26, 2026, 19:16 IST

प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. डायरेक्टर नाग अश्विन ने आखिरकार फिल्म के दूसरे हिस्से पर से पर्दा उठाते हुए एक बहुत बड़ा अपडेट दिया है. प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों की डेट्स मिल गई है. अब मेकर्स अक्टूबर से इसकी रेगुलर शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. 2027 के मध्य तक शूटिंग पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.

ख़बरें फटाफट

'कल्कि 2828 एडी' के सीक्वल का इंतजार खत्म, नाग अश्विन ने दिया बड़ा अपडेट Zoom

साल 2028 में बड़े पर्दे पर आएगी ‘कल्कि 2’. (फोटो साभार: IMDb)

नई दिल्ली. सुपरस्टार प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने साल 2024 में सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी. अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने सीक्वल की शूटिंग और रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है. उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के दूसरे हिस्से की शूटिंग अक्टूबर से शुरू होने जा रही है, जिसे साल 2027 के मध्य तक पूरा करने का टारगेट रखा गया है. इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि कब तक यह मूवी बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत में नाग अश्विन ने बताया, ‘हम अक्टूबर के मध्य से रेगुलर शूटिंग शुरू कर रहे हैं, क्योंकि अब हमारे स्टारकास्ट की डेट्स फाइनल हो चुकी हैं. इस साल की शुरुआत में हमने कमल हासन सर और अमिताभ बच्चन सर के साथ कुछ सोलो सीन्स शूट किए थे. हमें प्रभास की डेट्स का इंतजार था, जो अब तय हो चुकी है. उम्मीद है कि अगले साल (2027) के मध्य तक हम पूरी शूटिंग कर लेंगे और उसके बाद पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा. पहले शूटिंग खत्म कर लें, उसके बाद ही रिलीज डेट पर बात करना सही होगा.’ निर्देशक ने बात आगे बढ़ाते हुए उम्मीद जताई कि साल 2028 तक दर्शक इस फिल्म के दूसरे भाग को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

‘कल्कि 2898 एडी’ ने जीते दो नेशनल अवॉर्ड

हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में ‘कल्कि 2898 एडी’ ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. फिल्म को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवॉर्ड मिला, वहीं नितिन जिहानी को उनके बेहतरीन काम के लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का नेशनल अवॉर्ड दिया गया. इस जीत पर खुशी जताते हुए नाग अश्विन ने कहा, ‘मैं इस सम्मान से बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. ‘कल्कि’ के साथ हमने एक ऐसा प्रयोग करने की कोशिश की थी, जिसे कई लोग नामुमकिन मानते थे. यह सिर्फ एक सीमित दायरे की साइंस-फिक्शन फिल्म नहीं थी.’

टीम की सालों की मेहनत का मिला ईनाम

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं चाहता था कि इसकी कहानी हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे और सबसे जरूरी बात कि देश के कोने-कोने तक आम दर्शकों के दिलों को छुए. जब फिल्म उस मुकाम तक पहुंची, तो यह नेशनल अवॉर्ड हमारी पूरी टीम की सालों की मेहनत और लगन का सबसे सही इनाम साबित हुआ.’

‘कल्कि 2’ से दीपिका पादुकोण का कटा पत्ता

साल 2024 में रिलीज हुई ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास, कमल हासन, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने अपनी अदाकारी से जान फूंक दी थी. फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों से बेपनाह प्यार मिला और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की ऐतिहासिक कमाई की. हालांकि, इस फ्रेंचाइजी को लेकर सबसे बड़ा भूचाल तब आया, जब 18 सितंबर 2025 को प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज ने एक चौंकाने वाला ऐलान किया. मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया कि दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2’ का हिस्सा नहीं होंगी. खबर है कि दीपिका पादुकोण वाले किरदार के लिए साई पल्लवी को साइन कर लिया गया है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ें

First Published :

September 26, 2026, 19:16 IST





Source link

Post Views: 5
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. Breaking; जंगल में मिला अज्ञात महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

बीजपुर. दुर्गा पूजा व रामलीला समिति बीजपुर बाजार के पदाधिकारियों ने दिया सामुहिक इस्तीफा,कमेटी हुई भंग

Next Post

बीजपुर. दुर्गा पूजा व रामलीला समिति बीजपुर बाजार के पदाधिकारियों ने दिया सामुहिक इस्तीफा,कमेटी हुई भंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.