@जे0 के0….

Sonbhadra। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल के प्रथम सोनभद्र आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता की अध्यक्षता में मधुपुर सीएचसी केंद्र पर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर परिचयात्मक एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।

बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष शुक्ला ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, क्षेत्रीय मंत्री रामसुंदर निषाद, सदर विधायक भूपेश चौबे और घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या समेत पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई। नवनियुक्त जिला प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से होती है। उन्होंने पार्टी के कार्यक्रमों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने की बात कही। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के संदर्भ में भी संगठनात्मक तैयारियों पर चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने नवनियुक्त जिला प्रभारी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में जिले में संगठन को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक निरंतर संपर्क और सक्रियता बनाए रखना संगठन की प्राथमिकता है।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष शंभूनारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, विशाल पांडेय, मनोज मिश्रा, अमरेश पटेल, सरजू बैसवार, जिला महामंत्री शारदा खरवार, अशोक कुमार मौर्या, जिला मंत्री अनिल सिंह, प्रसन्न पटेल,

मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, प्रमिला जायसवाल, मंजू गिरी, जिला कोषाध्यक्ष आकाश जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, मीडिया सह प्रभारी अमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
