संवाददाता@रामबली मिश्रा….
— बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर सेवकामोड़ के पास दो दिनो से फसे भारी वाहन

समूचे क्षेत्र में चार दिनों से रुक रूक कर हो रही लगातार बारिश से जहा लोगो का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वही बीजपुर रेणुकूट मार्ग के सेवकामोड़ के समीप बन रही अर्धनिर्मित पुलिया भारी वाहनों के लिए आवागमन में बाधा बन रहा है।

पुलिया निमार्ण के दौरान रूट डाय वर्जन मार्ग में शुक्रवार को एक भारी ट्रक कीचड़ व दलदल में फस जाने से काफ़ी जद्दोजहद के बाद नही निकल पाया। इसके बाद बनी आधी पुलिया के अगल बगल में मिट्टी डालकर यात्री वाहन और छोटे वाहनों का संचालन शाम तक बहाल हो सका।

रात में एक भारी वाहन पुलिया पार करते समय मिट्टी के दलदल में फस गया। जिससे शनिवार से यात्री बस यात्रियो को उतार कर किसी तरह कीचड़ दलदल से बसे व चार पहिया वाहन गुजर रही है।

वही पुलिया की दोनो ओर भारी वाहनों का कतार लगा हुआ है। जिससे चालको को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है।
इस बाबत लोक निमार्ण विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद भारती ने बताया की कीचड़ दलदल में सोलिंग वगैरह डालकर वाहनों को निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
