नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. इस मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट में एथलीटों के एक बड़े दल के साथ भारत भी हिस्सा ले रहा है. हालांकि, प्रतिस्पर्धा की अभी शुरुआत हुई है, लेकिन खेल के दूसरे ही दिन पैरा एथलीट झंडू कुमार ने हैवीवेट वेटलिफ्टिंग के 72 किग्रा स्पर्धा में 130.9 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. इवेंट के तीसरे दिन भी अलग-अलग खेलों में भारत एथलीट अपना दम दिखाएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं तीसरे किसी-किस इवेंट में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे और उन सबका शेड्यूल क्या है.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में तीसरे दिन भारत का शेड्यूल
1-बाउल्स और पैरा बाउल्स
इवेंट के तीसरे दिन सबसे पहले बाउल्स और पैरा बाउल्स में भारतीय खिलाड़ी एक्शन में दिखेंगे. इस इवेंट में महिला युगल (पेयर्स) सेक्शनल प्ले, सेक्शन B में भारत की रूपा रानी तिर्की, पिंकी सिंह का सामना टोंगा के पेरिस बेकर और मिलिका नाथन के साथ होगा.
2-इवेंट का समय- दोपहर 3:50 बजे, भारतीय समयानुसार
बॉक्सिंग
इवेंट के तीसरे दिन बॉक्सिंग में भारत के सचिन सिवाच रिंग में उतरेंगे. मेंस 60 किग्रा प्रीलिमिनेशन राउंड ऑफ 32 में उनका सामना कनाडा के किओमा अल-अहमदिया से होगा.
इवेंट का समय- शाम 4:00 बजे , भारतीय समयानुसार
3-तैराकी और पैरा तैराकी
बॉक्सिंग के बाद स्विमिंग में भारतीय एथलीट प्रतिस्पर्धा करेंगें. इस इवेंट में 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स – दक्षण शशिकुमार (हीट 3) और आर्यन नेहरा (हीट 4) अपना दम दिखाएंगे.
इवेंट का समय- शाम 4:19 बजे, भारतीय समयानुसार
पुरुष 400 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल रात 11:37 बजे से शुरू होगा. इस इवेंट में दक्षण शशिकुमार और आर्यन नेहरा पर नजर रहेगी. अगर ये दोनों भारतीय एथलीट क्वालीफाई करते हैं तो उनके लिए ये मेडल इवेंट होगा.
4- 3X3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल
पैरा 3X3 व्हीलचेयर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में महिलाओं के पूल B में वेल्स बनाम भारत का मैच होगा. इस इवेंट में भारत की तरफ से लक्ष्मी रायन्नवर, रितु इरेंगबम, रीना गुप्ता और मीनाक्षी जाधव चुनौती पेश करेंगी.
इवेंट का समय- शाम 4:35 बजे, भारतीय समयानुसार
5- आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स का पहले इवेंट में पुरुष एकल सेक्शनल प्ले, सेक्शन D – पुतुल सोनोवाल बनाम मलेशिया के इज्जत जुलकेपले के बीच होगा.
इवेंट का समय- शाम 7:30 बजे, भारतीय समयानुसार
महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन, सबडिवीजन 1 में प्रणाति नायक, निष्का अग्रवाल, एशिता रेवाले और प्रतिष्ठा सामंत एक्शन में दिखेंगे.
इवेंट का समय- रात 8:15 बजे, भारतीय समयानुसार






