• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. आमजन की सुरक्षा को लेकर पहल, प्रीतनगर में नई पुलिस चौकी का एसपी अभिषेक वर्मा ने किया लोकार्पण

JK Gupta by JK Gupta
September 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…..


नगर क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रीतनगर में नई पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने आचार्य पं. बृजेश शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और फिर फीता काटकर चौकी का शुभारंभ किया।

इस चौकी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है। साथ ही, नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना भी इसका लक्ष्य है। चौकी स्थापित होने से प्रीतनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी और गश्त व्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। लोकार्पण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक जानकारी भी साझा की।

एसपी अभिषेक वर्मा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर तालमेल से ही अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी निर्देश दिया कि क्षेत्र में नियमित गश्त करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और शिकायतों का तुरंत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इससे स्थानीय लोगों को अपनी समस्याओं और शिकायतों के लिए पुलिस तक आसानी से पहुंचने में भी सुविधा होगी।

क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। चौकी के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उम्मीद जताई कि पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता अधिक तेजी से उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा, थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली, पं ० विद्याशंकर पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, नर सिंह तिवारी, धर्मराज सिंह बघेल, कमल किशोर सिंह, सुनील सिंह, संजय केशरी, धर्मेंद्र जायसवाल, उमेश सिंह, कस्बा इंचार्ज मनोज सिंह और डाला चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Views: 52
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

Premanand Maharaj News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य का चौथी मंजिल से गिरकर मौत, प्राइवेट पार्ट पर मिले खून के निशान

Next Post

सोनभद्र. कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल, एक के पैर में गंभीर चोट की आशंका

Next Post

सोनभद्र. कार की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाई घायल, एक के पैर में गंभीर चोट की आशंका

Related Posts

  • सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन सोनभद्र. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की संशोधित समय-सारिणी जारी, 24 नवंबर तक होगा सत्यापन
  • केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र केकराही. नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व डाला छठ, छठ गीतों से भक्तिमय हुआ केकराही क्षेत्र
  • सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल सोनभद्र. डाला बारी में बाइक सवार को हाईवा ने मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
  • रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी रेणुकूट. मोबाइल रिपेयरिंग दुकानदार का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
  • दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी दुद्धी. चार दिवसीय सूर्य उपासना का महापर्व छठ की महिलाओं ने शुरू की खरीदारी
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement