• Home
  • Privacy Policy
Saturday, July 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

VIDEO: पुलिस की लाठी खाए लोगों ने तालियों से दी जवानों को विदाई; कहा- मारपीट कर जा रहे हैं, National Hindi News

Admin by Admin
July 25, 2026
in राष्ट्रीय
0
VIDEO: पुलिस की लाठी खाए लोगों ने तालियों से दी जवानों को विदाई; कहा- मारपीट कर जा रहे हैं, National Hindi News
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

CJP Sansad March Protest: शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर संसद मार्च के दौरान सोमवार को लाठीचार्ज और आंसू गैस का निशाना बने लोगों ने रात में मौके से लौट रही पुलिस फोर्स को तालियां बजाकर विदा किया।

Sansad March Protest: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की अपील पर संसद मार्च के लिए बड़ी संख्या में जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने दिन भर लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रहार झेलने के बाद रात में दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मौके से विदा किया। संसद मार्च के लिए छात्र-छात्राओं और नौजवानों का हुजूम दिल्ली और दूसरे राज्यों से दिल्ली आया है, जिसमें ज्यादातर लोग पढ़ाई-लिखाई, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर बात करते दिखे। पेपर लीक के बाद मई 2026 में मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। आंदोलनकारी इसके लिए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं।

सोमवार को जंतर-मंतर से संसद की तरफ अलग-अलग रास्तों से बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों ने संसद के ठीक सामने वाले गोलंबर तक पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली, जहां आंसू गैस की फायरिंग के साथ लाठीचार्ज के द्वारा उनको पीछे खदेड़ा गया। संसद के आस-पास की कई सड़कों पर दिन भर लाठियां और टियर गैस चलने के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार आ रहे थे। सरकार ने दिन में सीजेपी को बातचीत के लिए बुलाया था और भरोसा दिया है कि उनकी मांगों पर सरकार के अंदर विचार किया जाएगा। शाम में पुलिस ने जंतर-मंतर पर बना वह मंच हटा दिया था, जहां शनिवार तक सोनम वांगचुक अनशन कर रहे थे। पुलिस ने वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा रखा है। रात में जंतर-मंतर के पास प्रदर्शनकारी दोबारा जुट गए और प्रदर्शन जारी रखा।

कॉकरोच प्रोटेस्ट में सांसद को याद आए CJI सूर्यकांत, दे दिया बड़ा क्रेडिट

इसी इलाके में रात में प्रदर्शनकारियों की भीड़ के बीच से गुजर रहे दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों के लिए दिन भर उनके निशाने पर रहे लोगों द्वारा तालियां बजाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो की शुरुआत में एक आदमी यह कहते सुना जा सकता है- ‘तालियां इसलिए बजाई जा रही हैं क्योंकि मार-पिटाई करके, अपना काम करके जा रहे हैं।’ लाठी खा चुके कई छात्र-छात्राओं के इंटरव्यू सोशल मीडिया पर हैं, जिसमें वो शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर जबर्दस्त पिटाई और आंसू गैस छोड़ने की शिकायत कर रहे हैं। पुलिस वालों के लिए तालियां बजाना भी उस शिकायत को जाहिर करने का एक तरीका नजर आता है।

मैं माफी मांगता हूं; CJP चीफ अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से क्यों कहा ऐसा

लाठीचार्ज में घायल प्रदर्शनकारियों की संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है, लेकिन उनकी संख्या 60 के करीब बताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों के पथराव में स्पेशल सीपी समेत 118 से ज्यादा पुलिस वाले घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लगभग 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का दावा है कि मना करने के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर जाने की कोशिश में सुरक्षा घेड़ा तोड़ा और पुलिस पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने कहा है कि 15-20 वाहन को तोड़ा गया है। पुलिस दंगा भड़काने, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने जैसे आरोपों में एफआईआर दर्ज करने जा रही है।

Source link

Previous Post

4 महीने पहले जेल में कैद एक ‘देशद्रोही’ थे सोनम वांगचुक, 26 दिन के अनशन से क्या मिला?, National Hindi News

Next Post

‘भाजपा’ ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News

Next Post
‘भाजपा’ ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News

'भाजपा' ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • Singrauli Bilauji Mela: सिंगरौली के बिलौजी मेले में बाल श्रम का खुलासा, 3 नाबालिग मिले, मेला संचालक पर FIR की तैयारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘भाजपा’ ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News
  • VIDEO: पुलिस की लाठी खाए लोगों ने तालियों से दी जवानों को विदाई; कहा- मारपीट कर जा रहे हैं, National Hindi News
  • 4 महीने पहले जेल में कैद एक ‘देशद्रोही’ थे सोनम वांगचुक, 26 दिन के अनशन से क्या मिला?, National Hindi News
  • Singrauli News: सिंगरौली में खाद और बीज नहीं मिलने से नाराज युवक हाईटेंशन टावर पर चढ़ा, प्रशासन में हड़कंप, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • Singrauli Bilauji Mela: सिंगरौली के बिलौजी मेले में बाल श्रम का खुलासा, 3 नाबालिग मिले, मेला संचालक पर FIR की तैयारी, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • ‘भाजपा’ ने शादी से पहले कर लिया सुसाइड, MP के सिंगरौली में खुशियों वाले घर में पसरा मौत का मातम, Madhya-pradesh Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.