• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. हाथवानी मोड़ पर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, पेड़ में घुसा वाहन

JK Gupta by JK Gupta
September 25, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अनिल कुमार अग्रहरी….


हाथीनाला थाना क्षेत्र के रेणुकूट-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हाथवानी मोड़ के पास शुक्रवार को दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चले गए। इनमें से एक ट्रेलर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर उसमें फंस गया। हादसे में दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार हाथीनाला तिराहे से करीब पांच किलोमीटर दूर हाथवानी मोड़ के पास एक ट्रेलर तिराहे की ओर से आ रहा था। इसी दौरान रेणुकूट की तरफ से दूसरा ट्रेलर सामने आ गया। अचानक दोनों वाहनों को सामने देखकर चालकों ने टक्कर से बचने के लिए अपने-अपने वाहन मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों ट्रेलरों में हल्की भिड़ंत हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टक्कर के बाद एक चालक ने वाहन को दाहिनी ओर तो दूसरे ने बाईं ओर मोड़ दिया, जिससे दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चले गए। एक ट्रेलर पेड़ से जा टकराया और उसमें फंस गया। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा।

राहगीरों ने घटना की सूचना हाथीनाला थाना पुलिस और पीआरबी को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।

पुलिस के अनुसार दोनों ट्रेलर चालकों को मामूली खरोंचें आई हैं और दोनों सुरक्षित हैं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि न होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

Post Views: 7
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. भटककर खनन क्षेत्र में पहुंचा मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक, कर्मियों ने परिजनों से मिलाया

Next Post

‘मुझे स्टेज तक लेकर गए’, नीना गुप्ता ने किसे बताया अपना ‘गॉडफादर’? कहा- वह फैमिली की तरह करते हैं ट्रीट

Next Post
‘मुझे स्टेज तक लेकर गए’, नीना गुप्ता ने किसे बताया अपना ‘गॉडफादर’? कहा- वह फैमिली की तरह करते हैं ट्रीट

'मुझे स्टेज तक लेकर गए', नीना गुप्ता ने किसे बताया अपना 'गॉडफादर'? कहा- वह फैमिली की तरह करते हैं ट्रीट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.