• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ना इस्तीफा, ना पलायन, प्रहार करेंगे प्रधान; शिक्षा मंत्री को आगे करना सरकार का कैसा प्लान?, National Hindi News

Admin by Admin
July 23, 2026
in राष्ट्रीय
0
ना इस्तीफा, ना पलायन, प्रहार करेंगे प्रधान; शिक्षा मंत्री को आगे करना सरकार का कैसा प्लान?, National Hindi News
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Dharmendra Prahdan News: शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक को लेकर छात्रों और विपक्ष के आंदोलन के सामने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को आगे करके मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं, बल्कि जवाब देंगे, प्रहार करेंगे।

Dharmendra Prahdan News: शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने की मांग को लेकर छात्रों और विपक्ष के फैलते आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मोर्चे पर आगे आकर साफ संकेत दे दिया है कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी की अपील पर आए छात्र-छात्राओं के बड़े संसद मार्च और प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद प्रधान ने मंगलवार की रात से खुद मोर्चा संभाल लिया है। आंदोलन प्रधान का इस्तीफा मांग रहा है। लेकिन प्रधान का सामने आकर आंदोलन के सवालों और मसलों पर संसद के अंदर समग्र बहस का ऐलान करना संकेत है कि उन पर सरकार या पार्टी से इस्तीफा देने का कोई दबाव नहीं है। अलबत्ता प्रधान ने छात्रों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाकर यह जता दिया है कि वो इस मसले पर पलायन करने के बदले सदन में विपक्ष पर ही प्रहार करेंगे।

संसद के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। सरकार ने कल साफ कर दिया था कि वो सदन में छात्रों की जायज चिंताओं पर चर्चा के लिए तैयार। ऐसे में इस बात के आसार हैं कि आज संसद में कुछ काम, कुछ बात हो। दो दिनों से दोनों सदन लगातार स्थगित हो रहे हैं, जिस वजह से सरकार के कई विधायी काम अटके हुए हैं। सरकार ने संसद में गतिरोध खत्म करने के लिए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को कल पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में भेजा था, लेकिन राहुल गांधी से बात बनी नहीं। जितेंद्र ने कहा कि राहुल पहले बहस के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन बाद में प्रधान के इस्तीफे की मांग करने लगे।

पेपर लीक पर ऐक्शन लेगी सरकार? PM मोदी ने भी दिए हैं संकेत, चर्चा की भी तैयारी

बात नहीं बनती देख सरकार के अंदर विपक्ष और जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर नई रणनीति बनी, जिसके तहत देर रात 10.51 बजे धर्मेंद्र प्रधान को एक ट्वीट के साथ मैदान में उतार दिया गया। अब इस मसले पर संसद में सरकार की तरफ से प्रधान ही विपक्ष से दो-दो हाथ करते दिखेंगे। प्रधान ने ट्वीट में कहा था कि छात्रों की जवाबदेही सरकार की है और सरकार जवाब देने, सुधार करने और जवाबदेही लेने के लिए तैयार है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक बहस के बदले राजनीतिक तमाशा करने का भी आरोप लगाया था।

धर्मेंद्र प्रधान ने खुद मोर्चा संभाला, कहा- सरकार चर्चा को तैयार, लेकिन राहुल तमाशा कर रहे

सरकार जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को भी खत्म कराने की कोशिश में जुट गई है, क्योंकि मार्च पर लाठीचार्ज के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस द्वारा तोड़ा गया मंच दोबारा खड़ा कर लिया है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अलावा नौजवानों ने वहां लगातार डेरा-डंडा डाल रखा है। इसी मंच से सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक अनशन कर रहे थे, जिन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भेज दिया गया है। कल रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह उनसे मिलने गुरुग्राम गए। सरकार और वांगचुक के बीच बातचीत का अभी कोई नतीजा सामने नहीं आया है।

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP से मिलेंगे मंत्री

जेपी नड्डा ने ही कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को बुलाकर मांगपत्र लिया था। ये लोग जंतर-मंतर पर डटे हुए हैं। जब तक जंतर-मंतर पर लोग जमा हैं, सरकार की बेचैनी खत्म नहीं होगी। सेंट्रल दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन बुधवार को बंद कर दिए गए हैं। इससे जंतर-मंतर और इंडिया गेट की तरफ मेट्रो से जाना मुश्किल हुआ है। सरकार अब अभिजीत दीपके या सौरव दास के बदले सीधे सोनम वांगचुक पर फोकस करती दिख रही है। सरकार को उम्मीद है कि वांगचुक का अनशन टूट जाता है तो लोग लौट जाएंगे और जंतर-मंतर खाली हो जाएगा। सरकार की कोशिशों का संसद के अंदर विपक्ष और बाहर जंतर-मंतर पर किस तरह का असर होता है, यह आज देखने का दिन है।

Source link

Previous Post

कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के लिए मंत्रालय ने खिलाड़ियों पर खर्च किए 53 करोड़, दल हुआ ग्लास्गो रवाना, Other-sports Hindi News

Next Post

अर्जेंटीना ने पार की हदें, फाइनल हारने के बाद स्पेन के खिलाड़ी को पीटा; VIDEO, Sports Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सिंगरौली के जियावन में कोयला लदा ट्रक पलटते ही धधक उठा, चालक गंभीर घायल, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • यह तो खिलाफ है… संसद मार्च छोड़ ‘बर्गर खाने निकले’ विजेता दहिया को CJP ने हटाया, Ncr Hindi News
  • Mirabai Chanu CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में क्यों पूरी ताकत नहीं लगाएंगी मीराबाई चानू, 90 किलो स्नैच का तो सोच भी नहीं रहीं
  • मुख्यालय. बरसात में बिजली से जुड़े हादसों से बचने को बरतें सावधानी
  • सिंगरौली के चितरंगी में 20 दिन में उखड़ी लाखों की पीसीसी सड़क, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सिंगरौली के जियावन में कोयला लदा ट्रक पलटते ही धधक उठा, चालक गंभीर घायल, ट्रक पूरी तरह जलकर खाक, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • यह तो खिलाफ है… संसद मार्च छोड़ ‘बर्गर खाने निकले’ विजेता दहिया को CJP ने हटाया, Ncr Hindi News

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.