Last Updated:
Mirabai Chanu: मणिपुर की यह स्टार खिलाड़ी यहां महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में सबसे बड़ी दावेदार हैं. उन्हें अपना राष्ट्रमंडल खेलों का चौथा पदक और लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने के लिए बस स्नैच और क्लीन एवं जर्क में सही तरीके से लिफ्ट पूरी करनी होगी.
मीराबाई चानू
ग्लास्गो: स्टार भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू कॉमनवेल्थ गेम्स में स्नैच में 90 किग्रा वजन उठाने का मुश्किल प्रयास नहीं करेंगी क्योंकि वह इसी साल होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखना चाहती हैं, जहां उन्हें पहली बार पोडियम पर जगह बनाने की उम्मीद है.
लगातार तीसरे गोल्ड मेडल पर चानू की नजर
टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली और राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास कर रहीं चानू ने कहा कि उनकी ट्रेनिंग की रणनीति एशियाई खेलों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है. एशियाई खेल जापान में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे. चानू ने बृहस्पतिवार को पीटीआई से कहा:
मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी पूरी ताकत नहीं लगाऊंगी. मेरा ध्यान एशियाई खेलों पर है जो बहुत जल्द होने वाले हैं. मैं उसी हिसाब से ट्रेनिंग कर रही हूं इसलिए यहां मेरा प्रदर्शन और कोशिश उसी योजना पर निर्भर करेगी.’’
एशियन गेम्स में मीराबाई को मिलेगी कड़ी टक्कर
इस पूर्व विश्व चैंपियन ने कहा कि वह एशियाई खेलों में पूरी ताकत लगाएंगी. जहां उन्हें चीन, थाईलैंड और उत्तर कोरिया जैसे पारंपरिक दिग्गजों से मुकाबला करना होगा. चानू ने कहा:
आप असल में यह अनुमान नहीं लगा सकते कि किसी खास दिन शरीर कैसा प्रदर्शन करेगा, लेकिन मैं एशियाई खेले में निश्चित रूप से 90 किग्रा वजन उठाने की कोशिश करूंगी.
शानदार करियर, लेकिन एशियन मेडल नहीं
मीराबाई चानू के अपने शानदार करियर में ओलंपिक में रजत पदक, विश्व चैंपियनशिप में दो पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में तीन पदक जीते हैं, लेकिन एशियाई खेलों का पदक उनके पास नहीं है.
वेट कैटेगरी बदलना चाहती हैं मीराबाई चानू
चानू ने यह भी बताया कि लॉस एंजिलिस 2028 खेलों से पहले ओलंपिक वजन वर्ग में बदलाव के बाद वह एशियाई खेलों के बाद 53 किग्रा वर्ग में जाने की सोच रही हैं. स्थाई बदलाव से पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में 48 किग्रा और एशियाई खेलों में 49 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगी.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…
और पढ़ें







