• Home
  • Privacy Policy
Friday, July 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

संसद में सपा और कांग्रेस में कन्फ्यूजन? अखिलेश यादव ने पूछा- क्या सरकार से समझौता हो गया, National Hindi News

Admin by Admin
July 23, 2026
in राष्ट्रीय
0
संसद में सपा और कांग्रेस में कन्फ्यूजन? अखिलेश यादव ने पूछा- क्या सरकार से समझौता हो गया, National Hindi News
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav Lok Sabha: छात्र आंदोलन के मसले पर बहस के तौर-तरीके को लेकर लोकसभा में बुधवार को सपा और कांग्रेस के बीच कन्फ्यूजन की झलक दिखी। अखिलेश यादव ने यहां तक पूछा लिया कि क्या भाजपा से समझौता हो गया है।

Akhilesh Yadav Lok Sabha: प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का तालमेल दिखने के 24 घंटे के अंदर लोकसभा में आज सपा और कांग्रेस के बीच कुछ कन्फ्यूजन पैदा होता दिखा। छात्र आंदोलन के तमाम मसलों पर बहस के तौर-तरीके को लेकर सरकार और कांग्रेस का पक्ष सुनने के बाद जब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने बोलने के लिए अखिलेश यादव का नाम पुकारा तो सपा अध्यक्ष किसी बात से आहत नजर आए। अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए यहां तक पूछ लिया कि क्या आप दोनों के बीच समझौता हो गया है। अखिलेश के भाषण के बाद शोर होने लगा तो फिर कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गया।

लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे चालू होने के 2 मिनट के अंदर एक बार स्थगित होने के बाद जब 12 बजे दोबारा शुरू हुई तो स्पीकर ने सबसे पहले संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से बोलने के बारे में पूछा। रिजिजू ने एक प्रस्ताव पेश करने के बारे में पूछा, लेकिन विपक्ष की तरफ से आवाज आने पर स्पीकर विपक्षी बेंच की तरफ मुखातिब हो जाते हैं। संसद टीवी पर कार्यवाही में बिड़ला ही दिख रहे हैं, लेकिन पीछे से आ रही आवाज से लगता है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और सपा चीफ अखिलेश यादव बोलने की इजाजत एक साथ मांग रहे थे। इस पर स्पीकर पूछते हैं- आप बोलना चाहते हैं या आप बोलना चाहते हैं। इसके बाद वेणुगोपाल बोलते हैं। वेणुगोपाल धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की बात करते हैं तो स्पीकर टोकते हैं कि पहले चर्चा का नियम, समय, अवधि तय करिए, फिर उसमें ये सारी बात बोलिए। कांग्रेस कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग रखती है।

ना इस्तीफा, ना पलायन, प्रहार करेंगे प्रधान; शिक्षा मंत्री को आगे करना सरकार का कैसा प्लान?

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू कहते हैं कि सरकार तो तीन दिन से चर्चा के लिए तैयार है। रिजिजू कहते हैं कि सरकार नीट पेपर लीक पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि चर्चा कब होनी है, चर्चा कितनी लंबी होगी और किस नियम के तहत होगी, स्पीकर सारी पार्टी के फ्लोर लीडर से बात करके तय करें। इसके बाद स्पीकर अखिलेश यादव का नाम पुकारते हैं।

पहले बोलने का मौका नहीं मिलने पर भड़के अखिलेश यादव?

अखिलेश यादव गरम तेवर में दिखते हैं और कहते हैं- ‘ये मुद्दा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बीजेपी का नहीं है। ये मुद्दा युवाओं और छात्र-नौजवानों का है। आपने इनको बुलवा दिया, उनको बुलवा दिया। समझौता कर लिया आपने क्या। आपने हमें क्यों नहीं बोलने दिया।’ इसके बाद स्पीकर टोकते हैं कि बोलने का मौका तो दिया है। फिर अखिलेश की आवाज आती है- ‘आपने समझौता क्यों कर लिया फिर।’ बिड़ला इसका खंडन करते हैं कि उन्होंने बोलने का मौका नहीं दिया। अखिलेश आगे कहते हैं- ‘हम सब लड़ रहे हैं उनके लिए। छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो सड़कों पर आएंगे। सरकार ने जो व्यवहार किया है, इस्तीफा क्या है। छात्रों के साथ जो व्यवहार हुआ है। उनके हाथ तोड़े, सिर तोड़े, उनके कपड़े फाड़े। क्या बेटियों के कपड़े फाडे़ंगे आप।’

राहुल, प्रियंका और अखिलेश पुलिस हिरासत से छूटे, बोले- प्रधान को इस्तीफा देना होगा

अखिलेश यादव ने कहा- ‘हम और राहुल गांधी थे। हम मजबूरी में गए हैं प्रधानमंत्री के आवास पर। अगर आप सुन लेते यहां पर तो हम नहीं जाते। क्या प्रधानमंत्री बयान नहीं दे सकते हैं। युवाओं के लिए आप बाहर बोल सकते हैं, सदन में क्यों नहीं बोल सकते हैं आप।’

Source link

Previous Post

इंग्लैंड के महान फुटबॉलर केविन कीगन का निधन, कैंसर लील गया इस हस्ती की जिंदगी, Football Hindi News

Next Post

सिंगरौली के नवानगर वार्ड में एक महीने में उखड़ी सड़क, महापौर के निरीक्षण के बाद निगम कमिश्नर का नोटिस, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का हुआ चयन
  • सोनभद्र. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कला व मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित
  • सोनभद्र. श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा होगी हाईटेक, प्रमुख मार्गों पर लगाए जाएंगे 95 सीसीटीवी कैमरे
  • सिंगरौली में पत्नी, प्रेमी और उसके दोस्त ने रची पति की हत्या की साजिश, 72 घंटे में खुलासा, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सिंगरौली के जियावन में हाईवा की टक्कर से 15 वर्षीय छत्रपति सिंह की मौत, पिता गंभीर घायल, चालक फरार, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का हुआ चयन

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.